नेशनल पॉजिटिव न्यूज़ | बेगूसराय | 21 अक्टूबर 2025
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रथम चरण के तहत नामांकन प्रक्रिया, स्क्रूटनी और नाम वापसी की अवधि समाप्त हो चुकी है। अब बेगूसराय जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 73 प्रत्याशी चुनावी मैदान में बचे हैं, जिनके बीच मुकाबला होने वाला है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम तुषार सिंगला ने प्रेस वार्ता कर जिलेभर के प्रत्याशियों, उनके चुनाव चिन्ह और विधानसभावार स्थिति की विस्तृत जानकारी दी।
🗳️ जिलेभर में नामांकन का पूरा ब्यौरा
कुल नामांकन दाखिल हुए: 89
अस्वीकृत नामांकन की संख्या: 9
नाम वापस लेने वाले प्रत्याशी: 07
अंतिम रूप से मैदान में बचे प्रत्याशी: 73
📍 बेगूसराय जिले के विधानसभा क्षेत्र: 👉141- चेरिया बरियारपुर 👉 142- बछवाड़ा 👉 143- तेघड़ा 👉 144- मटिहानी 👉 145- साहेबपुरकमाल 👉 146- बेगूसराय 👉 147- बखरी (SC)
🔹 सबसे ज्यादा और सबसे कम प्रत्याशी
सबसे ज्यादा प्रत्याशी वाले क्षेत्र: साहेबपुरकमाल और बेगूसराय – 14-14 प्रत्याशी
सबसे कम प्रत्याशी वाला क्षेत्र: मटिहानी – 6 प्रत्याशी
👩🦰 महिला प्रत्याशी 👉 कुल महिला प्रत्याशी: 7
सबसे ज्यादा महिला प्रत्याशी वाला क्षेत्र: बेगूसराय (3)
महिला प्रत्याशी न होने वाले विधानसभा : चेरिया बरियारपुर, बछवाड़ा, मटिहानी
☪️ मुस्लिम प्रत्याशी 👉 कुल मुस्लिम प्रत्याशी: 8
सबसे ज्यादा: साहेबपुरकमाल (4)
दूसरे स्थान पर: बेगूसराय (3)
🔸 निर्दलीय प्रत्याशी: 👉 कुल निर्दलीय प्रत्याशी: 30
सबसे ज्यादा निर्दलीय प्रत्याशी: साहेबपुरकमाल (7)
🌟 प्रमुख प्रत्याशी एक नजर में
👉 बेगूसराय: आप पार्टी – मीरा सिंह, कांग्रेस – अमिता भूषण, भाजपा – कुंदन कुमार सिंह
👉 चेरिया बरियारपुर: जनसुराज – डॉ. मृत्युंजय कुमार, जदयू – अभिषेक आनंद, राजद – सुशील कुमार
👉 मटिहानी: जदयू – निवार्तमान विधायक राजकुमार सिंह, राजद – नरेन्द्र सिंह उर्फ बोगो सिंह, जनसुराज – अरुण कुमार
👉 साहेबपुरकमाल: राजद – सतानंद समबुद्धा (निवार्तमान विधायक), लोजपा (रामविलास) – सुरेन्द्र विवेक, जनसुराज – मो. अब्दुल्लाह, निर्दलीय – अमर कुमार सिंह
👉 तेघड़ा: सीपीआई – रामरतन सिंह, भाजपा – रजनीश कुमार, जनसुराज – आर.एन. सिंह
👉 बछवाड़ा: सीपीआई – अवधेश राय, कांग्रेस – गरीब दास, भाजपा – सुरेन्द्र मेहता
बखरी (SC): सीपीआई – सूर्यकान्त पासवान, रालोजपा – नीरा देवी, लोजपा (रामविलास) – संजय कुमार, जनसुराज – डॉ. संजय कुमार
📢 निष्कर्ष : बेगूसराय जिले के सातों विधानसभा में मुकाबला बहुकोणीय होने जा रहा है। राजनीतिक दलों के साथ बड़ी संख्या में निर्दलीय उम्मीदवारों की मौजूदगी से वोट विभाजन की संभावना भी बढ़ गई है। वहीं महिला और युवा प्रत्याशियों की सक्रिय भागीदारी से चुनावी माहौल और अधिक रोचक हो गया है।






Total views : 68970










