बेगूसराय, दिनांक 07 अक्टूबर 2025। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बेगूसराय जिले के प्रसिद्ध सिमरिया गंगा तट पर एक माह तक चलने वाला राजकीय कल्पवास मेला आज से शुरू हो गया। जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला एवं पुलिस अधीक्षक मनीष ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, तथा अनेक पदाधिकारी एवं साधु-संतगण उपस्थित रहे।

“सिमरिया धाम देश की अमूल्य धरोहर” – जिला पदाधिकारी: कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम तुषार सिंगला ने कहा कि सिमरिया धाम न केवल बेगूसराय बल्कि पूरे देश की धार्मिक-सांस्कृतिक धरोहर है। उन्होंने बताया कि सिमरिया धाम का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व प्राचीन काल से रहा है, और कल्पवास मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं संतों की सेवा के लिए जिला प्रशासन पूर्णतः तत्पर है।
श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर विशेष व्यवस्था: प्रशासन द्वारा 7 अक्टूबर से 17 नवंबर तक चलने वाले इस कल्पवास मेले में श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिएपर्याप्त संख्या में मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी तैनात किए गए हैं। मेला क्षेत्र में सफाई, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य शिविर और ट्रैफिक प्रबंधन की विशेष व्यवस्था की गई है। भीड़ प्रबंधन हेतु प्रथम, द्वितीय और तृतीय परिक्रमा के साथ दीपावली, नहाय-खाय, खरना, छठ पर्व तथा कार्तिक पूर्णिमा के अवसरों पर विशेष सुरक्षा निर्देश जारी किए गए हैं।
लोक आस्था और श्रद्धा का प्रतीक कल्पवास मेला: सिमरिया गंगा तट पर कल्पवास मेला हर वर्ष कार्तिक मास में आयोजित होता है, जिसमें हजारों श्रद्धालु नदी तट पर कल्पवास कर धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। यह मेला आस्था, साधना और सेवा भावना का संगम माना जाता है।





Total views : 68975










