बेगूसराय, 2 नवंबर 2025 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत रविवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के बहदरपुर प्लस टू स्कूल मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने महागठबंधन के प्रत्याशी नरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह के पक्ष में वोट मांगा और कई बड़ी घोषणाएं कीं।
🔹 तीन बड़ी घोषणाएं : तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनी तो 👉 साम्हो-मटिहानी के बीच पुल का निर्माण होगा। 👉 बेगूसराय को प्रमंडल का दर्जा दिया जाएगा। 👉 राष्ट्रकवि दिनकर के नाम पर यूनिवर्सिटी की स्थापना की जाएगी। तीनों घोषणाएं सुनकर सभा में मौजूद हजारों लोगों ने जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया।
🔹 जनसभा का माहौल : तेजस्वी यादव ने कहा, “वर्षा की वजह से पहले नहीं आ सका, इसके लिए क्षमा चाहता हूँ। लेकिन अब आप सब हाथ उठाकर बताइए कि भाई बोगो सिंह को जिताने के लिए तैयार हैं या नहीं!”उन्होंने जनता से अपील की कि हर वोट लालटेन छाप पर डालकर महागठबंधन को मजबूत करें। तेजस्वी ने कहा कि उनकी सरकार बनी तो —हर घर में नौकरी पक्की होगी। महिलाओं के लिए “माई-बहन योजना” के तहत ₹2500 प्रतिमाह सहायता दी जाएगी। गुप्ता लखमिनिया बांध का चौड़ीकरण और बांध पर बसे झोपड़पट्टीवासियों का पुनर्वास कार्य किया जाएगा। तेजस्वी ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर बेगूसराय की हर मांग पूरी होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष मोहित यादव ने की। मंच पर कई स्थानीय नेताओं और वक्ताओं ने बोगो सिंह के समर्थन में लोगों से वोट देने की अपील की। बारिश और तकनीकी दिक्कतों के बावजूद तेजस्वी यादव ने मंच से लंबा संबोधन दिया। उनका हेलीकॉप्टर खराब होने के बाद वे उन्होंने रुककर जनता से बात की। उसके बाद वे दूसरे हेलीकॉप्टर से साहेबपुर कमाल के लिए रवाना हुए।






Total views : 68985










