
बेगूसराय। 21 मार्च 2025
आयुष्मान भारत स्कूल स्वास्थ्य एवं आरोग्य कार्यक्रम के तहत् डॉ. अशोक कुमार, सिविल सर्जन की अध्यक्षता में शुक्रवार को एक बैठक सह-सम्मान समारोह जिला स्वास्थ्य समिति बेगूसराय के सभागार में आयोजित की गई। कार्यक्रम में सभी प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रबंध कार्यक्रम प्रबंधक (शिक्षा), चयनित विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं छात्र के द्वारा भाग लिया गया।डॉ. गोपाल मिश्रा, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी-सह-नोडल पदाधिकारी, आयुष्मान भारत स्कूल स्वास्थ्य एवं आरोग्य कार्यक्रम के द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों कों कार्यक्रम के रूप-रेखा के बारे में बताया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी किशोरों को उनके स्वास्थ्य एवं सेहत के बारे में सुचित करके, जिम्मदारियों से निर्णय लेकर अपने क्षमताओं का उपयोग कर काबिल बनाना है। उनके जरूरत वाली सेवाओं एवं सहायता को उनतक पहुँचाना है। डॉ. अशोक कुमार, सिविल सर्जन ने कार्यक्रम के लाभ के बारे में बताते हुए कहा गया कि इस कार्यक्रम से किशोर/किशोरियों के पोषण में आवश्यक सुधार होगा, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त कर जीवन में स्वस्थ्य प्रजनन स्वास्थ्य प्राप्त किया जा सकता है। मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में कार्यक्रम का महत्वपूर्ण योगदान है। गलत पदार्थाै के इस्तेमाल से भी बचाव में कार्यक्रम सहयोग करता है।कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ठ कार्य करने वाले तीन विद्यालयों को पुरुस्कृत किया गया। प्रथम पुरस्कार बीपी उच्च विद्यालय बेगूसराय, द्वितीय पुरस्कार उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय खरमौली वीरपुर, तृतीय पुरस्कार उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामपुर, तेघड़ा को मिला। साथ ही चयनित दो-दो आरोग्य राजदूत एवं स्वास्थ्य एवं आरोग्य संदेश वाहक छात्रा काजल कुमारी, सत्यम कुमार, गुंजन कुमार, अंजली कुमारी, साक्षी कुमारी एवं अंजली कुमारी को पुरुस्कार दिया गया।