बेगूसराय, 4 सितंबर। 2025
सीटू बिहार राज्य सचिव एवं जिला परिषद सदस्य अंजनी कुमार सिंह के नेतृत्व में 102 एंबुलेंस कर्मियों ने अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर बेगूसराय में श्रम अधीक्षक कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। यह कर्मी 1 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। प्रदर्शन कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ अध्यक्ष रंजन कुमार ने और संचालन सचिव राकेश कुमार ने किया।
मुख्य मांगे: एंबुलेंस कर्मियों की प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं 👉 न्यूनतम मजदूरी कानून के आधार पर नियमित वेतन का भुगतान। 👉 10 महीने का बकाया वेतन भुगतान। 👉 श्रम कानून और अनुबंध शर्तों के उल्लंघन पर रोक। 👉 कुशल और अति कुशल कर्मियों के लिए ₹22,000 प्रतिमाह वेतन। 👉 भविष्य निधि खाते में अनियमितताओं की जांच और सुधार। 👉 बेगूसराय में एंबुलेंस प्रबंधन व सर्विसिंग केंद्र की स्थापना। 👉 खराब एंबुलेंस के कारण वेतन कटौती पर रोक।
सीटू नेता का बयान: सीटू के राज्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि जब एंबुलेंस सेवा सरकारी है और अस्पताल भी सरकारी हैं, तो कर्मियों को ठेकेदारी व्यवस्था में क्यों रखा गया है? उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कॉर्पोरेट कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए ऐसी ठेका नीति लागू कर रही है। अंजनी कुमार सिंह ने कामगारों से धर्म और जाति की सीमाओं से ऊपर उठकर संगठित आंदोलन करने की अपील की।
श्रम अधीक्षक का हस्तक्षेप: प्रदर्शनकारियों ने श्रम अधीक्षक दुर्गा प्रसाद को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद सीटू नेता अंजनी कुमार सिंह के नेतृत्व में 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने उनसे वार्ता की। श्रम अधीक्षक ने कंपनी प्रबंधन के अधिकारियों को चेतावनी के साथ श्रम कार्यालय बुलाया और त्रिपक्षीय वार्ता के जरिए समाधान निकालने का आश्वासन दिया।आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया, लेकिन कर्मियों ने हड़ताल जारी रखने की घोषणा की।






Total views : 63137