बेगूसराय, 22 सितंबर 2025।
गांधी स्टेडियम, बेगूसराय में आज State Wide Para Sports Championship 2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन समाज कल्याण विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और बिहार पेरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला पदाधिकारी बेगूसराय तुषार सिंगला ने दीप प्रज्वलित कर किया।

गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति : इस अवसर पर उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा बेगूसराय व खगड़िया, डीपीओ आईसीडीएस बेगूसराय तथा कला संस्कृति पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में दिव्यांग खिलाड़ी मौजूद रहे।

दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए अवसर: जिला पदाधिकारी श्री सिंगला ने कहा कि बिहार खेल के क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहा है और अब दिव्यांग खिलाड़ियों को भी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास हो रहा है। यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के कौशल और प्रतिभा को निखारने का महत्वपूर्ण मंच बनेगी।

प्रतियोगिता के खेल और आयोजन स्थल: प्रतियोगिता में Para Badminton Singles (पुरुष एवं महिला), U-18 एवं सीनियर वर्ग तथा Para Athletics (Track & Field) के तहत 100 मीटर, 800 मीटर, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो और जैवलिन थ्रो जैसी स्पर्धाओं का आयोजन हुआ। इसमें बेगूसराय और खगड़िया के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खेलों का आयोजन गांधी स्टेडियम बेगूसराय और श्रीकृष्ण सिंह इंडोर स्टेडियम (सर्किट हाउस के समीप, बेगूसराय) में किया गया। विजयी खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।






Total views : 68936










