बेगूसराय | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़ | 20 नवंबर 2025
बेगूसराय में खेल विभाग बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल फुटबॉल प्रतियोगिता में आज रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।

अंडर-14 फाइनल: मुंगेर ने सारण को 2-0 से हराकर जीता खिताब : अंडर-14 आयु वर्ग के फाइनल मैच में मुंगेर प्रमंडल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सारण को 2-0 से हराकर ट्रॉफी पर कब्ज़ा किया। मुंगेर के भरत कुमार ने दोनों गोल कर टीम को जीत दिलाई। फाइनल मैच से पूर्व उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा बेगूसराय श्याम कुमार सहनी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया। मैच के बाद विजेता और उप-विजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विजेता टीमें राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का नाम रोशन करेंगी। साथ ही बेगूसराय की उत्कृष्ट मेजबानी की भी सराहना की।
अंडर-17 प्रतियोगिता की शुरुआत, कई रोमांचक मुकाबले: गुरुवार से गांधी स्टेडियम में अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत भी की गई। पहले दिन चार मुकाबले खेले गए। 👉 पहला मैच: भागलपुर vs तिरहुत, परिणाम: भागलपुर ने तिरहुत को 1-0 से हराया, गोल स्कोरर: मुकेश हेम्ब्रम 👉 दूसरा मैच: मुंगेर vs कोशी, परिणाम: कोशी ने मुंगेर को 3-1 से हराया, गोल स्कोरर (कोशी): विवेक, आदित्य, क्रिश हंसदा, गोल स्कोरर (मुंगेर): नीरज कुमार 👉 तीसरा मैच: पटना vs सारण, परिणाम: पटना ने सारण को 2-0 से हराया, गोल स्कोरर: रिशंक राज, सत्यम कुमार 👉 चौथा मैच: दरभंगा vs मगध, परिणाम: दरभंगा ने मगध को 4-0 से हराया, गोल स्कोरर: आयुष कुमार, सत्यम कुमार, मनीष कुमार (2 गोल),
20 से 24 नवंबर तक चलेगा अंडर-17 टूर्नामेंट: राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता 20 से 24 नवंबर 2025 तक बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में आयोजित की जा रही है। पूरे बिहार से आई टीमों का स्वागत करते हुए श्याम कुमार सहनी ने सभी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। इस आयोजन में जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार, अरविंद कुमार, कन्हैया भारद्वाज, मणिकांत चिरंजीवी सहित कई शिक्षकों और पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।बेगूसराय में खेल का यह शानदार आयोजन खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए उत्साह का केंद्र बना हुआ है।







Total views : 63123