बेगूसराय, 28 मार्च 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बेगूसराय में इन दिनों बैडमिंटन का जबरदस्त माहौल देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में “हंड्रेड बिहार फर्स्ट सीनियर राज्य रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट” का भव्य शुभारंभ डॉ. श्री कृष्णा सिंह इंडोर स्टेडियम में 28 मार्च को हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन बिहार बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव के. एन. अग्रवाल, बेगूसराय जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. रंजन कुमार चौधरी तथा पूर्व मेयर आलोक कुमार अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया।
पहले दिन हुए रोमांचक मुकाबले : उद्घाटन दिवस पर बिहार के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिले। प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे—
👉 वैशाली के तुषार सेतु ने पटना के रितेश कुमार सिंह को 21-12, 21-16 से हराया 👉 बेगूसराय के लोकेश आनंद ने मुंगेर के अभिनव प्रताप सिंह को पराजित किया 👉 पटना के आदित्य तिवारी ने समस्तीपुर के ईशांत राज को 25-23, 21-23, 21-16 से हराया 👉 मधुबनी के सौरभ मिश्रा ने बेगूसराय के केशवराज को 21-11, 21-15 से मात दी 👉 मुजफ्फरपुर के सत्यम कुमार ने मुंगेर के प्रत्युष राज को 21-3, 21-6 से हराया 👉 पूर्णिया के समीर राज ने वैशाली के आदित्य कुमार को 21-3, 21-10 से पराजित किया 👉 पटना के अक्षर अर्थव ने मुंगेर के आदित्य राज को 21-10, 21-13 से हराया 👉 पटना के कार्तिक ने बेगूसराय के आनंद श्रीवास्तव को 21-5, 21-7 से हराया 👉 पूर्णिया के रितिक राज ने रोहतास के राजकुमार को 21-8, 21-8 से हराया 👉 मुजफ्फरपुर के रवि कुमार ने पटना के अलाप बनर्जी को 21-10, 21-8 से हराया 👉 मुंगेर के प्रयोग पुष्कर ने पटना के तुषार कुमार को 21-11, 21-4 से पराजित किया।
300 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी: जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. रंजन कुमार चौधरी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बिहार के लगभग सभी जिलों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। अब तक 300 से अधिक खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जो इस आयोजन की लोकप्रियता को दर्शाता है।
राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर: डॉ. चौधरी ने कहा कि इस टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिल सकता है, जिससे युवा प्रतिभाओं के लिए यह बड़ा मंच साबित होगा।
31 मार्च को होगा फाइनल: उन्होंने जानकारी दी कि प्रतियोगिता की शुरुआत 27 मार्च से हो चुकी है, जबकि 28 मार्च से मुख्य मुकाबले शुरू हुए हैं। यह टूर्नामेंट 31 मार्च तक चलेगा, और उसी दिन दोपहर में फाइनल मैच के साथ इसका समापन होगा।







Total views : 76980