जीआर मिशन स्कूल मीनापुर द्वितीय स्थान, दून पब्लिक स्कूल रमजानपुर तृतीय स्थान पर जबकि मंसूरचक एकेडमी चौथे स्थान पर रही।
बेगूसराय। 11 मई 2025
जिला ताइक्वांडो संघ, बेगूसराय द्वारा श्रीकृष्ण इंडोर स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 11 मई रविवार की देर रात सम्पन्न हुआ। जिसमें श्रीकृष्ण इंडोर स्टेडियम ताइक्वांडो अकादमी, बेगूसराय 95 अंको प्राप्त कर ओवर ऑल चैंपियन बना। वहीं 70 अंक के साथ जीआर मिशन स्कूल मीनापुर द्वितीय स्थान, 60 अंक के साथ दून पब्लिक स्कूल रमजानपुर तृतीय स्थान पर रही एवं 40 अंक प्राप्त कर मंसूरचक एकेडमी चौथे स्थान पर रही। जिला ताइक्वांडो संघ बेगूसराय के महासचिव गोविंद कुमार ने बताया कि समापन समारोह के मुख्य अतिथि ताइक्वांडो संघ बिहार के महासचिव सुधीर कुमार रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर, बाइट कंप्यूटर के डायरेक्टर संजय कुमार एवं दिलीप कुमार सिन्हा ने सामूहिक रूप से विजेता एवं उपविजेता टीम को पदक देकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया। ताइक्वांडो संघ के महासचिव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में रोहित कुमार, निशांत कुमार, सचिन कुमार, हरिओम कुमार एवं शिवांशु सुमन थे। साथ ही मुख्य निर्णायक के रूप में गोविंद कुमार थे। इस प्रतियोगिता में कुल 6 स्कूल एवं तीन क्लब के 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
सब जूनियर बालक वर्ग में :- बंटी कुमार, सिद्धार्थ कुमार, देव बाबू, यशराज, प्रियांशु, शांतनु, राजश्री, उत्सव, अशरफ आमीन और गोलू कुमार कुमार ने स्वर्ण पदक जीता है। वहीं आर्य, रियांश, आशीष, राजीव, मयंक राज ने रजत पदक जीता। जबकि देव श्री, भानु प्रताप, देव कुमार, उत्सव, और पियूष ने कांस्य पदक जीता।
सब जूनियर बालिका वर्ग में:- श्रेया झा, मुस्कान, वैष्णवी झा, आराध्या, अंशिका इरानी, शिवानी, शालिनी ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं शारदा राज, अंजना ओम कश्यप ने रजत पदक जीता।
कैडेट बालक वर्ग में :- गोवर्धन, राजन, गौरव, मिस्बाउल रहमान ने स्वर्ण पदक जीता। प्रीतम, प्रिंस, रवि राज, अर्पित ने रजत और तनिष्क, व्यापक, समदर्शि और ऋषभ ने कांस्य पदक जीता।
कैडेट बालिका वर्ग में:- अंजलि, आयुषी भारती, शिवानी, इच्छा ने स्वर्ण, अनुष्का, ज्योति, तन्नू श्री ने रजत और दिव्या और अनन्या ने कांस्य पदक जीता।
जूनियर बालिका वर्ग में प्रिया, अर्चना, अर्चना भारती, अंजली ने स्वर्ण और भगवती ने रजत और प्रियंका ने कांस्य पदक जीता।
जूनियर बालक वर्ग में :- हरिओम, सचिन, निशांत, आदित्य ने स्वर्ण और गौरव ने रजत पदक जीता। सीनियर बालक वर्ग में : रोहित, शिवांशु सुमन, विनीत, तनु ने स्वर्ण पदक जीता।मौके पर राज्य ताइक्वांडो संघ, बिहार के महासचिव सुधीर कुमार सिंह, स्वयंसेवी महासंघ के अध्यक्ष दिलीप कुमार सिन्हा, ताइक्वांडो संघ के उपाध्यक्ष खुशबू कुमारी, जीवेश कुमार, देवेंद्र सिंह थापा उपस्थित थे।