बेगूसराय, 24 अगस्त 2025
जिला कराटे संघ, बेगूसराय द्वारा श्रीकृष्ण Indoor Stadiam में आयोजित जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का समापन समारोह रविवार देर रात संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में श्री कृष्णा इंडोर स्टेडियम कराटे अकादमी, बेगूसराय ने 85 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब जीता। वहीं 70 अंक के साथ दून पब्लिक स्कूल, रमजानपुर उपविजेता और 60 अंकों के साथ मंसूरचक कराटे अकादमी, बेगूसराय तीसरे स्थान पर रही।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि बिहार कराटे डो इंडो रिओ संघ की अध्यक्ष खुशबू कुमारी एवं जिला कराटे संघ बेगूसराय के अध्यक्ष दिलीप कुमार सिन्हा ने विजेता, उपविजेता टीमों एवं पदक प्राप्त खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
🏅 पदक विजेता खिलाड़ी:
सब जूनियर बालक वर्ग में यश्विन राज, उत्कर्ष, ओम कश्यप, रियांश, पीयूष राज, प्रियांशु, तनिष्क राज, आयुष, दिलखुश, उज्जवल भास्कर, आशीष, देव, गोलू, केशव राज, देव नीत, समर साहनी, आर्यन आनंद, लक्ष्यराज गौतम, प्रत्यूष एवं मयंक राज ने स्वर्ण पदक जीते।
राघव, विराट सिंह, रजनीश, आशुतोष, राजा, रणवीर सिंह, सानू, राजवीर राज, देवांशु एवं प्रिंस ने रजत पदक प्राप्त किया।
पीयूष, पुष्कर आनंद, आरव, सिद्धांत, अमित, शुभम शर्मा, आर्यन, उत्सव राज, सत्यम, अभिषेक, रवि राज, प्रिंस एवं समदर्शी ने कांस्य पदक हासिल किया।
सब जूनियर बालिका वर्ग में आदित्य सिंह, वैष्णवी झा, रितिशा, सोनाली, शिवानी, आराध्या और शताक्षी श्री ने स्वर्ण पदक जीता। अंजना ओम कश्यप एवं स्वाति प्रिया को रजत पदक प्राप्त हुआ।
कैडेट बालक वर्ग में आशीष, नितेश ने स्वर्ण, आकाश एवं सिद्धार्थ आनंद ने रजत जबकि बिट्टू कुमार ने कांस्य पदक जीता। कैडेट बालिका वर्ग में अर्चना भारती एवं अंजलि श्रेया ने स्वर्ण पदक जीता। जूनियर बालिका वर्ग में अंजली भारती ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। जूनियर बालक वर्ग में करण, सचिन और निशांत ने स्वर्ण पदक जीता। सीनियर बालक वर्ग में रोहित एवं शिवांशु सुमन स्वर्ण विजेता बने।
समारोह में विशिष्ट अतिथि: इस अवसर पर बिहार कराटे डो इंडो रिओ संघ की अध्यक्ष खुशबू कुमारी, जिला कराटे संघ बेगूसराय के अध्यक्ष दिलीप कुमार सिन्हा, डायनेमिक एनजीओ की अध्यक्ष शीला कुमारी, जीवेश कुमार, देवेंद्र सिंह थापा एवं लक्ष्मण कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे।





Total views : 68998










