बेगूसराय | 10 अप्रैल 2026 नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
होम्योपैथी दिवस पर माउंट लिट्रा में विशेष कार्यक्रम : विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को विशेष प्रातःकालीन सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए भाषण, प्रश्नोत्तरी और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विद्यार्थियों ने बढ़ाई जागरूकता: कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने “जैसा रोग, वैसी दवा” सिद्धांत पर प्रकाश डालते हुए होम्योपैथी के महत्व को समझाया। उनके प्रभावशाली विचारों ने प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति जागरूकता बढ़ाई।
प्राचार्या ने दिया स्वास्थ्य का संदेश: विद्यालय की प्राचार्या डॉ. शीतल ने अपने संबोधन में कहा कि छोटे-छोटे सकारात्मक प्रयास जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्राकृतिक उपचार अपनाने, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही गर्मी को देखते हुए पर्याप्त पानी और तरल आहार लेने की सलाह दी।
निदेशक ने किया जागरूकता का आह्वान: विद्यालय के निदेशक डॉ. मनीष देवा ने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं स्वस्थ रहने और समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की गई।







Total views : 79409