बेगूसराय | 02 जनवरी 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार बेगूसराय जिले में सभी दिव्यांगजनों का शत-प्रतिशत यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (UDID) कार्ड निर्माण सुनिश्चित करने के लिए प्रखंड स्तर पर विशेष मेडिकल शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
दरअसल, UDID पोर्टल पर लंबित आवेदनों को शीघ्र निपटाने और दिव्यांगजनों को उनके आवास के समीप सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।
🕘 शिविर का समय और आवश्यक दस्तावेज:
निर्धारित तिथियों पर आयोजित होने वाले इन शिविरों में
समय – पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक रहेगा। इस दौरान दिव्यांगजनों को चिकित्सकीय जांच, सत्यापन एवं ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा मिलेगी।
👉 शिविर में आने वाले दिव्यांगजनों को अनिवार्य रूप से:
दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड की छायाप्रति साथ लानी होगी।
🏥 कहां आयोजित होंगे शिविर:
ये विशेष शिविर संबंधित प्रखंडों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) एवं अनुमंडलीय अस्पतालों में आयोजित किए जाएंगे।
📅 प्रखंडवार शिविर तिथि और स्थल
👉 05 जनवरी 2026 – बलिया, छौराही, मंसुरचक
👉 07 जनवरी 2026 – साहेबपुरकमाल, बखरी, भगवानपुर
👉 08 जनवरी 2026 – डंडारी, नावकोठी, बरौनी
👉 09 जनवरी 2026 – मंझौल, गढ़पुरा, मटिहानी
👉 10 जनवरी 2026 – खोदावंदपुर, तेघड़ा, वीरपुर
👉 12 जनवरी 2026 – चेरिया बरियारपुर, बछवाड़ा, बेगूसराय सदर
👉 05 जनवरी 2026 (विशेष) – शाम्हो प्रखंड
👨⚕️ मेडिकल बोर्ड एवं ऑनलाइन सुविधा:
प्रत्येक शिविर में मेडिकल बोर्ड की व्यवस्था की गई है, जिसमें
फिजिशियन, ऑर्थोपेडिक चिकित्सक, फिजियोथेरेपिस्ट एवं नेत्र सहायक शामिल रहेंगे। साथ ही, डेटा एंट्री ऑपरेटर एवं कार्यपालक सहायकों की तैनाती की गई है, ताकि मौके पर ही दस्तावेज अपलोड कर UDID कार्ड की प्रक्रिया पूर्ण की जा सके।
🤝 आशा कर्मियों को विशेष जिम्मेदारी:
जिला पदाधिकारी ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि आशा कर्मियों के माध्यम से घर-घर जाकर दिव्यांगजनों को शिविर की जानकारी दी जाए और उन्हें शिविर स्थल तक लाने में आवश्यक सहयोग सुनिश्चित किया जाए।





Total views : 68974










