बेगूसराय, 23 सितंबर 2025। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़।
राजकीय अयोध्या शिव कुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय, बेगूसराय में 10वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त विद्वान डॉ. परमेश्वर अरोड़ा ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जल के उचित और सीमित उपयोग से कई बीमारियों जैसे मधुमेह आदि पर नियंत्रण पाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने जल संरक्षण के महत्व पर भी बल दिया।
आयुर्वेद की बढ़ती लोकप्रियता: समारोह की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास त्रिपाठी ने कहा कि आयुर्वेद आज विश्व स्तर पर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और यह अब जन-जन का विज्ञान बन चुका है। उन्होंने इसे जीवन का विज्ञान बताते हुए बीमारियों से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली के लिए आयुर्वेद को अपनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर डॉ. जी.पी. शुक्ला ने आयुर्वेद को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने के लिए आयुष मंत्रालय और राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया।
लाइव डेमोंसट्रेशन से छात्रों को मिली जानकारी: राष्ट्रीय सेमिनार में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा कई लाइव डेमोंसट्रेशन प्रस्तुत किए गए। डॉ. मुकेश कुमार ने तर्पण क्रिया का प्रदर्शन कर आंखों की बीमारियों में इसके महत्व को बताया। पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ. आनंद मिश्रा ने कपिंग थेरेपी के जरिए पेन मैनेजमेंट की प्रक्रिया छात्रों और चिकित्सकों को समझाई। तीसरे वैज्ञानिक सत्र में अनिल कुमार ने एंटीडोट इन आयुर्वेद विषय पर अपनी प्रस्तुति दी।
प्रमुख उपस्थितियां: सेमिनार में कई विशेषज्ञ डॉक्टरों की सक्रिय भागीदारी रही, जिनमें डॉ. अखिलेश कुमार सिंह, डॉ. अखिलेश जायसवाल, डॉ. रमन रंजन, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह, डॉ. लाल कौशल कुमार सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक शामिल रहे। समारोह का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि की वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ तथा संचालन डॉ. राजीव कुमार और डॉ. बिजेंद्र कुमार ने किया।
“आयुर्वेद दिवस पर सम्मानित हुए आयुर्वेद के प्रख्यात विद्वान
पटना, 23 सितंबर 2025।
राज्य आयुष समिति, स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार द्वारा 23 सितंबर 2025 को पटना स्थित आयुष भवन में आयुर्वेद दिवस 2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम थी – “आयुर्वेद जन-जन के लिए, पृथ्वी की कल्याण के लिए”
सम्मानित हुए आयुर्वेद के विद्वान
आयुर्वेद दिवस पर राज्य आयुष समिति द्वारा कई प्रतिष्ठित आयुर्वेदाचार्य और चिकित्सकों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य मंत्री बिहार सरकार मंगल पांडेय ने चिकित्सकों को सम्मानित किया। इनमें शामिल हैं –

👉 वैद्य (प्रो.) दिनेश्वर प्रसाद, प्राचार्य, राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज, पटना एवं दरभंगा
👉 वैद्य (प्रो.) उमाशंकर चतुर्वेदी, प्राचार्य, राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज, बेगूसराय
👉 वैद्य गणपति राम झा, आयुर्वेदाचार्य, दरभंगा, बिहार
👉 डॉ. रोहित रंजन, सह प्राध्यापक, राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज, पटना
👉 डॉ. प्रेमलता, जिला देसी चिकित्सा पदाधिकारी, मधुबनी
आयुर्वेद प्रदर्शनी और स्वास्थ्य जागरूकता: इस अवसर पर आयुर्वेद प्रदर्शनी, औषधीय पौधों का वितरण, और स्वास्थ्य परामर्श शिविर का भी आयोजन किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सक आम जनमानस को आयुर्वेदिक जीवनशैली और स्वास्थ्य लाभ से जुड़ी जानकारी दी।






Total views : 63193