CCTV और वैज्ञानिक जांच से मिली सफलता; दो पिस्टल, एक देशी कट्टा व 14 गोली जब्त, हथियार व बाइक बरामद
बेगूसराय, 26 मार्च 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
सिंघौल थाना क्षेत्र के तीमूहानी के पास 9 मार्च को हुई हत्या के मामले में STF और जिला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त कार्रवाई में तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से 2 पिस्टल, 1 देशी कट्टा, 14 जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
घटना का विवरण: पुलिस के अनुसार, 9 मार्च को तीमूहानी के समीप नागदह के वरुण चौधरी नागदह वार्ड संख्या-13, थाना सिंघौल, जिला बेगूसराय) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के पुत्र के बयान पर चार लोगों के खिलाफ सिंघौल थाना कांड संख्या-71/26 दर्ज किया गया था।
जांच और गिरफ्तारी: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में STF, DIU और सिंघौल थाना पुलिस ने मामले की गहन जांच की। CCTV फुटेज के विश्लेषण और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर पहले दो अभियुक्तों—राजीव कुमार और ललन महतो—को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद तीसरे आरोपी चंदन साह को 6 मार्च को सिंघौल थाना क्षेत्र से पकड़ा गया।
सबूत और कबूलनामा: पुलिस के अनुसार, CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों से तीनों आरोपियों की संलिप्तता स्पष्ट हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर घटना के समय पहने कपड़े, मोटरसाइकिल, एक देशी कट्टा और 14 गोलियां बरामद की गईं। पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई जारी है और शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।






Total views : 76507