
तेघड़ा में सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज़, बिहार की अंडर-17 टीमें उतरीं मैदान
तेघड़ा स्टेडियम बना फुटबॉल का रणभूमि, सुब्रतो कप में जोरदार टक्कर
बेगूसराय | 6 अगस्त 2025
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी अंडर-17 बालक फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 का शुभारंभ यमुना भगत स्टेडियम, तेघड़ा, बेगूसराय में हुआ। इस उद्घाटन समारोह में उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा श्री श्याम सहनी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खेल से न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि एकता और अनुशासन का भी भाव पैदा होता है। बेगूसराय लगातार राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय खेल आयोजनों की मेजबानी कर रहा है, जिससे जिले में खेल के प्रति सकारात्मक माहौल बना है।
-उत्साहजनक शुरुआत, पहले दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले राज्य की विभिन्न ज़िलों से आई टीमों ने पहले दिन दमदार प्रदर्शन किया। मैदान पर जोश और जुनून की झलक हर मैच में देखने को मिली।
🔸 मैच 1: कैमूर बनाम शिवहर के मैच में शिवहर ने कैमूर को 5–2 से हराया। शिवहर की ओर से चुन्नू नकी ने 2 और मो. अनवर ने 1 गोल किया। कैमूर की ओर से रवि और अभिषेक ने 1-1 गोल किए। शिवहर ने यह मुकाबला 3 गोल से जीता।
🔸 मैच 2: भोजपुर बनाम वैशाली: वैशाली ने भोजपुर को 2–0 से पराजित किया। हिमांशु और सुमित ने 1-1 गोल दागे। भोजपुर की टीम गोल करने में असफल रही।
🔸 मैच 3: मधेपुरा बनाम गोपालगंज: मधेपुरा ने गोपालगंज को एकतरफा मुकाबले में 4–0 से शिकस्त दी। आयुष राज ने 2, जबकि करण और आदित्य ने 1-1 गोल किए।
🔸 मैच 4: जमुई बनाम मुंगेर: जमुई ने मुंगेर को 4–2 से हराया। सूर्या, हिमांशु शेखर, अविनाश और शिवम ने जमुई के लिए 1-1 गोल किए। मुंगेर की ओर से मो. असद और अहसन राजा ने 1-1 गोल दागे।—प्री-क्वार्टर फाइनल में भी दिखा दम
🔹 प्री-क्वार्टर फाइनल 1: मधेपुरा बनाम किशनगंज: मधेपुरा ने किशनगंज को 2–0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। करण और प्रकाश ने 1-1 गोल दागे।
🔹 प्री-क्वार्टर फाइनल 2: जमुई बनाम पटना: जमुई ने पटना को 1–0 से मात दी। जमुई के लिए विजयी गोल अविनाश ने किया।
—आयोजन का संचालन और सहयोगइस प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मंच संचालन शिक्षक श्री गौरव कुमार पाठक ने किया। सफल आयोजन में संजीव कुमार मुन्ना, शारीरिक शिक्षक विश्वजीत कुमार, अरविंद कुमार, चिरंजीवी ठाकुर, राम बाबू सिंह, शशिकांत, शुभम, रितेश, मणिकांत, दीपक एवं अन्य लोगों ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
9 अगस्त तक चलेगा टूर्नामेंटयह प्रतियोगिता 9 अगस्त 2025 तक यमुना भगत स्टेडियम, तेघड़ा, बेगूसराय में जारी रहेगी, जिसमें राज्य के विभिन्न ज़िलों की अंडर-17 बालक वर्ग की टीमें भाग लेंगी।