
आईसीडीएस विभाग से 18, खेल विभाग से 11, स्वास्थ्य विभाग से 13, जीविका से 15, कला वं संस्कृति विभाग से 3, शिक्षा विभाग से 13, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान से 6 महिलाओं को किया गया सम्मानित।
बेगूसराय। 08 मार्च, 2025अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने पर जिला प्रशासन द्वारा प्रेक्षा गृह आर्ट गैलरी, कंकौल में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार गिरीराज सिंह, जिला पदाधिकारी बेगूसराय तुषार सिंगला, नगर विधायक बेगूसराय कुंदन कुमार, समादेष्टा बीएमपी-8 नवजोत सिम्मी, महापौर नगर निगम पिंकी देवी, उपमहापौर अनिता राय, जिला परिषद अध्यक्ष सुरेन्द्र पासवान्, उप विकास आयुक्त सहित अन्य पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। मंच संचालन रोशनी कुमारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, बलिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत में कस्तुरबा गाँधी बालिका विद्यालय, बेगूसराय की बालिकाओं द्वारा बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ थीम के उपर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

इसके बाद जीविका दीदियां द्वारा द्वारा चलायी जा रही योजनाओं से लाभान्वित होकर उनके जीवन में हुए बदलाव के बारे में बताया गया। इसके बाद कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा नुक्कड़ नाट्क टीम तारूणी तारण नाट्य समिति द्वारा बाल विवाह और दहेज प्रथा पर नाटक का मंचन किया गया।बाद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिलाओं के लिए चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। डॉ. प्राची कुमारी नर बताया कि बेगूसराय जिले में वर्तमान में 80 से 90 प्रतिशत संस्थागत प्रसव किया जा रहा है। इसी प्रकार डॉ. स्वाति कुमारी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में उनके द्वारा महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराये जा रहे कार्यो के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।इसके बाद उद्योग विभाग के द्वारा चलायी जा रही मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के बारे में बताया गया। इस अवसर पर आईसीडीएस विभाग से 18, खेल विभाग से 11, स्वास्थ्य विभाग से 13, जीविका से 15, कला वं संस्कृति विभाग से 3, शिक्षा विभाग से 13, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान से 6 महिलाओं को सम्मानित किया गया।समादेष्टा बीपीएम 8, नवजोत सिम्मी ने अंतर्रराष्ट्रीय महिला दिवस एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के दस वर्ष पूर्ण के उपलब्क्ष में सभी को बधाई दी। उन्होंने महिलाओं को सशक्त बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त होने की आवश्यकता है। जिससे उन्हें समाज में इज्जत एवं भागदीरी दोनों मिलती है। केन्द्रीय मंत्री-सह-स्थानीय सांसद गिरीराज सिंह ने कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी देखकर काफी प्रसंन्नता जाहिर की तथा इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजन करने के लिए जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया। अंत में जिला पदाधिकारी द्वारा महिलाओं, छात्रों एवं बच्चियों के लिए सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारे में बताया गया।