खेल समाज को जोड़ने का सबसे बड़ा मंच” – श्याम कुमार सहनी
नेशनल पॉजिटिव न्यूज़ – बेगूसराय तारीख: 21 नवंबर 2025
बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में गुरुवार को राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल फुटबॉल-17 बालक खेल प्रतियोगिता 2025 के दूसरे दिन का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में हो रही इस प्रतियोगिता की शुरुआत खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा श्याम कुमार सहनी ने की।

खेल अनुशासन और एकता का प्रतीक: श्याम कुमार सहनी उद्घाटन के दौरान श्री सहनी ने कहा कि“खेल समाज को जोड़ने का सबसे बड़ा मंच है। यहां जाति-धर्म का भेद नहीं, बल्कि एकजुटता और अनुशासन होता है।” उन्होंने युवाओं से अपनी रुचि के अनुसार किसी न किसी खेल से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज खेल को हेय दृष्टि से नहीं देखा जाता, बल्कि यह एक उत्कृष्ट क्षेत्र बन चुका है, जहां युवा राज्य और देश के लिए मेडल लाने का सपना देखते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में देश की बेटियां भी शानदार प्रदर्शन कर रही हैं और खेलों को संरक्षण देने की आवश्यकता है।

आज के खेले गए प्रमुख मुकाबले और परिणाम 👉 भागलपुर बनाम पटना: भागलपुर ने पटना को 1–0 से हराया। गोल स्कोरर – जर्सी नंबर 14: जोसेफ हेम्ब्रम 👉 तिरहुत बनाम पूर्णिया: मैच 1–1 की बराबरी पर खत्म। गोल स्कोरर –तिरहुत: जर्सी नंबर 8 – इरफ़ान आलम पूर्णिया: जर्सी नंबर 2 – हबीबुर रहमान 👉 मुंगेर बनाम मगध : मुंगेर ने मगध को 3–0 से हराया। गोल स्कोरर –जर्सी 6 – विक्रम कुमार, जर्सी 14 – प्रिंस कुमार, जर्सी 08 – निलेश कुमार 👉 कोशी बनाम दरभंगा : मैच गोलरहित 0–0 ड्रॉ रहा। 👉 सारण बनाम भागलपुर : भागलपुर ने सारण को 3–0 से हराया। गोल स्कोरर –जर्सी 3 – वरुण कुमार (1 गोल), जर्सी 09 – मुन्ना हेम्ब्रम (2 गोल) 👉 पटना बनाम पूर्णिया: पूर्णिया ने पटना को 2–0 से हराया। गोल स्कोरर –जर्सी 19 – अभिनाश मुर्मू, जर्सी 12 – विकास मुर्मू👉 कोशी बनाम मगध : कोशी ने मगध को 4–0 से हराया। गोल स्कोरर –जर्सी 16 – विवेक कुमार (2 गोल), जर्सी 7 – छोटू हांसदा, जर्सी 6 – शुभम कुमार
तकनीकी टीम का विशेष योगदान : प्रतियोगिता को सफल बनाने में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना द्वारा प्रतिनियुक्त तकनीकी पदाधिकारी शशि कुमार सुमन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार, शारीरिक शिक्षक अरविन्द कुमार, चिरंजीव ठाकुर, दीपक कुमार दीप, रितेश, अमन, रौशन, सुजीत सहित कई शिक्षक एवं खेलकर्मी उपस्थित रहे।







Total views : 63026