
👉 रिफाइनरी टाउनशिप के कल्याण केंद्र द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन। दीपिका बनी सावन क्वीन तो पूजा बनी सावन हरितिमा
बेगूसराय। 3 अगस्त 2025
प्रकृति के सौन्दर्य व श्रृंगार का अलौकिक समय है सावन। सावन की हरियाली, पर्यावरण को सुन्दर व मनोरम बनाती है। सावन महोत्सव, हमें प्रकृति से जुडने का अवसर प्रदान करता है। सावन से जुड़े रीति – रिवाज हमें पर्यावरण संरक्षण में मदद करती है। ये बातें बरौनी रिफाइनरी के मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन भास्कर हजारिका ने कही। रविवार कि शाम रिफाइनरी टाउनशिप के कल्याण केंद्र द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव का उद्घाटन बरौनी रिफाइनरी के मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन भास्कर हजारिका, बीटीएमयू के सहायक महासचिव रमेश कुमार, उपाध्यक्ष विभाकर कुमार, बालमुकुन्द कुमार, कल्याण केन्द्र सचिव भोगेंद्र कुमार कमल, उपाध्यक्ष वागीश आनंद, कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र कनौजिया, कल्याण केन्द्र महिला क्लब की सचिव बेबी कुमारी व सहायक महासचिव गीतान्जलि कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन सत्र का मंच संचालन कल्याण केन्द्र उपाध्यक्ष वागीश आनंद ने किया।

दीपिका बनी सावन क्वीन और पूजा बनी सावन हरितिमा: कल्याण केंद्र सभागार में आयोजित सावन महोत्सव में दीपिका कुमारी सावन क्वीन चुनी गयी। उपस्थित अतिथियो ने उन्हें सावन क्वीन का ताज पहनाकर सम्मानित किया। वहीं इस महोत्सव के आकर्षण का केंद्र बिन्दु सावन हरितिमा पूजा कुमारी को प्रदान किया गया। महिला क्लब की सचिव बेबी कुमारी, गीतान्जलि कुमारी व क्लब की सदस्या ने दोनो विजेताओ को सम्मानित किया।
पूजा, ज्योति व दीपिका बनी मेंहदी प्रतियोगिता की विजेता: इस महोत्सव में आयोजित मेंहदी प्रतियोगिता में 23 महिलाओं ने भाग लिया। श्रुति वर्मा, अमृता कुमारी व मीनाक्षी कुमारी की जज मंडली ने पूजा को प्रथम, ज्योति को द्वितीय तथा दीपिका को तृतीय घोषित किया। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए म्यूजिकल गेम प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें माया धाकड प्रथम, पल्लवी द्वितीय तथा सुभद्रा तृतीय स्थान पर रही।
इस सत्र का संचालन साइमा जफर और मीनाक्षी कुमारी ने किया। मौके पर किरण कुमारी, सुनीता कुमारी, नेहा कुमारी, सुधा कुमारी, पुष्पा पाठक, वंदना वर्मा, नूतन, प्रिया, स्मिता, नीलम, स्वीटी, अनुपम, श्वेता, बाॅबी, पिन्की, रीना, शान्ति समेत सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थी।इस अवसर पर बरौनी तेलशोधक मजदूर यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष रजनीश रंजन ने कहा कि सावन आस्था, आध्यात्म व प्रकृति संरक्षण का महिना है। उन्होंने उपस्थित महिलाओ से पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनने की अपील की।आगत अतिथियो का स्वागत करते हुए कल्याण केन्द्र के सचिव भोगेन्द्र कुमार कमल ने कहा कि कल्याण केंद्र अपने क्रियात्मक व रचनात्मक आयोजनों के माध्यम से सामाजिक चेतना का कार्य करती रहेगी। इस अवसर पर बरौनी तेलशोधक मजदूर यूनियन के सहायक महासचिव रमेश कुमार, उपाध्यक्ष विभाकर कुमार व बालमुकुन्द कुमार ने भी संबोधित किया।