बेगूसराय, 13 अप्रैल 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप में खेले जा रहे सेंट्रल जोन बीसीए मेंस रणधीर वर्मा अंडर-19 मुकाबले में समस्तीपुर की टीम ने सहरसा को 86 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए समस्तीपुर ने 50 ओवर में 3 विकेट पर 345 रन बनाए। टीम की ओर से प्रियांशु ने शानदार 163 रन (137 गेंद) और सुमंत ने 102 रन की बेहतरीन पारी खेली।
जवाब में सहरसा की टीम 50 ओवर में 259 रन ही बना सकी। अमन (96 रन) और अविनाश (63 रन) ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। समस्तीपुर की ओर से गेंदबाजी में आदित्य, शाश्वत और अमरेश ने 2-2 विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई। शानदार प्रदर्शन के लिए प्रियांशु को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने दिया। इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार, उपाध्यक्ष सुनील कुमार, सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, संयुक्त सचिव शुभम भारद्वाज, कोषाध्यक्ष निगम कुमारी, बीसीए पैनल के अंपायर आशुतोष सिन्हा और नीरज कुमार थे। वहीं स्कोरर के रूप में रामकुमार और विश्वजीत थे।







Total views : 79781