बेगूसराय |24 मार्च 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बेगूसराय, 24 मार्च 2026: गंगा नदी की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तत्वावधान में “नमामि गंगे” कार्यक्रम के तहत 25 मार्च को “रन फॉर गंगा मैराथन-2026” का आयोजन किया जाएगा।
सिमरिया धाम से 6-लेन पुल तक होगी दौड़: यह मैराथन सिमरिया धाम से प्रारंभ होकर सिमरिया 6-लेन पुल तक आयोजित होगी। इसमें 5 किमी और 10 किमी की दो श्रेणियां निर्धारित की गई हैं, जिनमें करीब 1500 प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है।
गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत आयोजन: यह कार्यक्रम 16 से 31 मार्च तक चल रहे “गंगा स्वच्छता पखवाड़ा” के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान जिले में श्रमदान, जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक और पौधारोपण जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।आमजन से भागीदारी की अपीलजिला प्रशासन ने नागरिकों, युवाओं और सामाजिक संगठनों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है, ताकि गंगा की स्वच्छता और संरक्षण के इस प्रयास को सफल बनाया जा सके।








Total views : 76322