बेगूसराय। 26 अगस्त 2025
मोहित यादव की अध्यक्षता में हुई राजद की बैठक
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की जिला स्तरीय आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष मोहित यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारियों, विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों, प्रखंड अध्यक्षों और पंचायत स्तर के नेताओं ने भाग लिया।बैठक में निर्देश दिया गया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत छूटे हुए मतदाताओं का नाम पुनः मतदाता सूची में जोड़ा जाए। यह अपील नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव की ओर से की गई है।
चांदी का मुकुट पहनाकर किया गया सम्मान
इस मौके पर जिला अध्यक्ष मोहित यादव को किसान सेल के जिला अध्यक्ष त्रिभुवन कुमार सिंह उर्फ पिंटू ने चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया।
जिला व प्रखंड स्तर के नेताओं की सक्रिय भागीदारी
बैठक में मौजूद प्रमुख नेताओं में वरिष्ठ राजद नेता डॉ. कपिलदेव राय, जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार सुमन, प्रशांत कुमार दीपक, मदन रजक, हरेराम महतो, जिला प्रवक्ता श्याम प्रसाद दास, कोषाध्यक्ष रामबहादुर यादव, महासचिव अरुण कुमार यादव, मीडिया प्रभारी बलबंत कुमार यादव, सचिव पशुपति पासवान, महानगर जिलाअध्यक्ष शिवाजी महतो, प्रधान महासचिव अभिराम सिंह, उपाध्यक्ष महावीर यादव, समेत विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, व्यावसायिक प्रकोष्ठ, पिछड़ा प्रकोष्ठ, छात्र प्रकोष्ठ, श्रमिक प्रकोष्ठ, शिल्प कला प्रकोष्ठ और जुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। साथ ही, विभिन्न प्रखंडों और नगर परिषदों के अध्यक्ष एवं प्रभारी जैसे जियाउर रहमान (खोदावंदपुर), गंगाराम महतो (नावकोठी), अमरजीत सहनी (डंडारी), कैलाश यादव (मटिहानी), सहजानंद यादव (सदर प्रखंड), मदन रजक (तेघड़ा नगर परिषद अध्यक्ष), रणजीत राम (बखरी नगर परिषद अध्यक्ष) आदि ने अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई।
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर विशेष जोर
बैठक में यह भी तय किया गया कि राजद कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का काम तेज़ करेंगे, ताकि हर पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल हो सके।





Total views : 68998










