
बेगूसराय। 20 जुलाई 2025
राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार मतदाता बचाओ अभियान कार्यक्रम के तहत बेगूसराय और मटिहानी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सभी राजद प्रखंड अध्यक्षों, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों, पंचायत अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं की संयुक्त रूप से एक दिवसीय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मोहित यादव ने किया। बैठक के मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश महासचिव फैयाज आलम, राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव और पार्टी के प्रदेश महासचिव श्रीनारायण महतो थे। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बिहार में चलाये जा रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही संगठन मजबूती सहित जनता से जुड़े ज्वलंत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने बैठक में कहा कि नीतीश सरकार जाने वाली है और तेजस्वी सरकार बनने वाली है। राज्य की जनता ने तय कर लिया है कि तेजस्वी सरकार बनाना है। इसलिए एनडीए के लोग घबराए हुए हैं। राजद प्रवक्ता ने कहा कि चुनाव आयोग निष्पक्ष रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं कर रहे हैं। जोकि लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। राजद प्रवक्ता ने कहा कि बिहार में अपराधियों का राज कायम हो चुका है। राज्य भर में अपराध चरम पर है। बेखौफ अपराधी खुलेआम आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा है। शासन प्रशासन मूक दर्शक बनी हुई है। राज्य में अपराध, भ्रष्टाचार, गरीबी, भुखमरी और बेरोजगारी चरम पर है।पार्टी के प्रदेश महासचिव फैयाज आलम ने कहा कि वोट का अधिकार को बचाने के लिए समाज के हर वर्ग के लोगों को सजग रहने की जरूरत है। पार्टी के प्रदेश महासचिव श्रीनारायण महतो ने कहा कि भाजपा-जदयू नहीं चाहती है कि कमजोर वर्ग के लोग मुख्यधारा से जुड़े। कार्यक्रम को संबोधित करने वाले में महानगर जिला अध्यक्ष शिवजी महतो, जिला उपाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह, समाजवादी नेता डॉ. कपिल देव राय, सुमन पासवान, बूटन साह, अभिराम सिंह, महावीर यादव, कैलाश यादव, मो. जब्बार, सहजानंद यादव, सुबोध कुमार चंद्रवंशी, जगदीश यादव, जय किशोर यादव, बैजू पासवान, जगदीश यादव नरेश साह। वही कार्यक्रम में उमेश साह, गोरेलाल ठाकुर, टोनी चंद्रवंशी, रामबली यादव, राजेश यादव, मो.किताब उल विशाल कुमार, मो. महफूज, विक्रम प्रजापति, चंद्रचूड़ राय, राजेश राय, रोहित राय, होरिल यादव, विजय साह, सहदेव पंडित, अंजू देवी, शकिला देवी, रंजू देवी, बबीता देवी, बबीता देवी, राम कुमारी देवी, गीता देवी, रमा देवी, शिवनारायण तांती, उमेश यादव, चंद्रशेखर यादव मुखिया, टोनी चंद्रवंशी, मो. शमी उल्ला, नीरज कुमार, सुमित यादव सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।