बेगूसराय | 10 फरवरी 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित
कारगिल विजय सभा भवन में मंगलवार को जिला पदाधिकारी बेगूसराय श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान शिलान्यास की गई योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिया।
सोलर स्ट्रीट लाइट और भवन निर्माण पर निर्देश: पंचायती राज विभाग की समीक्षा में बताया गया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के तहत मार्च 2026 तक शेष 75 वार्डों में भी लाइट अधिष्ठापन कर कार्यशील कर दिया जाएगा। वहीं नावकोठी व मटिहानी प्रखंड में नए प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय निर्माण हेतु वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित कर शीघ्र निर्माण शुरू करने के निर्देश दिए गए।
ट्रैफिक, अतिक्रमण और सीसीटीवी कार्रवाई: जिला पदाधिकारी ने राष्ट्रीय व राज्य मार्गों पर अतिक्रमण हटाने तथा अनाधिकृत पार्किंग पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही सीसीटीवी कैमरों से निगरानी कर चालान की कार्रवाई और इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के आदेश दिए गए।
विधि-व्यवस्था की समीक्षा: बैठक के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भू-विवाद, खनन, विधि-व्यवस्था सहित अन्य मामलों की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के त्वरित निष्पादन पर बल दिया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन सहित सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।





Total views : 69908