
राजस्व अभियान 2025 की शुरुआत 16 अगस्त से 20 सितंबर तक। जानें इस अभियान के उद्देश्य, गतिविधियाँ और प्रभाव। पढ़ें National Positive News पर।
👉 इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आपके घर/पंचायत तक पहुंच कर आपके भूमि संबंधी दस्तावेजों की अशुद्धियों का सुधार करना है।
👉 राजस्व एवं भूमि विभाग द्वारा जमीन के रिकॉर्ड अभिलेख की अशुद्धियों के सुधार में तेजी जाने हेतु एक विशेष राजस्व महा अभियान का आयोजन किया जा रहा है।
बेगूसराय। 04 अगस्त, 2025
समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में राजस्व महाअभियान की तैयारी को लेकर जिला पदाधिकारी बेगूसराय तुषार सिंगला की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने बताया कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के निर्देशानुसार जिला में 16 अगस्त से 20 सितंबर तक राजस्व महाअभियान की शुरूआत की गई है। इसके लिए सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता एवं अंचलाधिकारी को अपने अपने क्षेत्र का माइक्रो प्लान तैयार करने का निर्देश दिया गया है, ताकि महाअभियान के दौरान कार्य अच्छे तरीके से संपादित किया जा सकें। जिला पदाधिकारी ने बताया कि राजस्व एवं भूमि विभाग द्वारा आपके जमीन के रिकॉर्ड अभिलेख की अशुद्धियों के सुधार में तेजी जाने हेतु एक विशेष राजस्व महा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आपके घर/पंचायत तक पहुंच कर आपके भूमि संबंधी दस्तावेजों की अशुद्धियों का सुधार करना है। इस महा अभियान के माध्यम से डिजिटाइज्ड(ऑनलाईन) जमाबंदी में त्रुटि सुधार(परिमार्जन) जैसे नाम, खाता, खेसरा, रकबा और लगान की अशुद्धियों को ठीक कराया जा सकता है। साथ ही उत्तराधिकार नामांतरण में जमाबंदी रैयती की मुत्यु के बाद उत्तराधिकारियों के नाम से वंशावली के आधार पर जमाबंदी कराया जा सकता है। इसके साथ ही बंटवारा नामांतरण में संयुक्त जमाबंदी के आपसी सहमति या रजिस्टर्ड या कोर्ट द्वारा बंटवारे के आधार पर हिस्सेदारों के नाम से अलग-अलग जमाबंदी कराया जा सकता है। इसको लेकर अपर समाहर्ता को निर्देश दिया गया कि इस महा अभियान के प्रारंभ होने के उपरांत प्रत्येक दिन शिविर से ऑनलाइन संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराते हुए विभाग को भेजना सुनिश्चित करें। सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि अपने सभी राजस्व अधिकारी एवं हल्का कर्मचारियों के साथ जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर ले ताकि इस महा अभियान का विशेष प्रचार प्रसार किया जा सके। बैठक में सहायक समाहर्ता बेगूसराय, अपर समाहर्ता बेगूसराय, जिला परिवहन पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, सभी अंचल अधिकारी, सभी राजस्व अधिकारी सहित राजस्व कर्मचारी उपस्थित थे।