🚨 नेशनल पॉजिटिव न्यूज़। बेगूसराय रिपोर्ट। 14 नवंबर 2025
बेगूसराय जिले की सातों विधानसभा सीटों पर शुक्रवार सुबह बाजार समिति में शुरू हुई मतगणना के बाद सभी परिणाम घोषित हो गए। कुल मिलाकर इस बार बेगूसराय जिले में एनडीए और उसके सहयोगी दलों का दबदबा साफ दिखाई दिया। आइए जानते हैं सभी सात सीटों के विस्तृत परिणाम
🟩 141 — चेरिया बरियारपुर: जेडीयू के अभिषेक आनंद विजयी : चेरिया बरियारपुर सीट पर जनता दल (यूनाइटेड) के अभिषेक आनंद ने 75081 वोट पाकर जीत दर्ज की। उन्होंने RJD के सुशील कुमार को 4119 वोट से हराया। सुशील कुमार को 70962 वोट मिले। जन सुराज पार्टी के डॉ. मृत्युंजय कुमार को 24595 वोट प्राप्त हुए।
🟦 142 — बछवाड़ा: BJP उम्मीदवार सुरेंद्र मेहता की बड़ी जीत : पूर्व खेल मंत्री व बीजेपी प्रत्याशी सुरेंद्र मेहता ने 100343 वोट पाकर जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस के शिव प्रकाश गरीब दास को 15841 वोट से हराया, जिन्हें 84502 वोट प्राप्त हुए।
🟥 143 — तेघड़ा: BJP के रजनीश कुमार का धमाकेदार प्रदर्शन : तेघड़ा सीट पर बीजेपी के रजनीश कुमार ने 112770 वोट पाकर शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने CPI के राम रतन सिंह को 35364 वोट से पराजित किया। राम रतन सिंह को 77406 वोट मिले।
🟨 144 — मटिहानी: RJD के बोगो सिंह ने जीता मुकाबला : मटिहानी विधानसभा सीट से RJD के नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ़ बोगो सिंह ने 117789 वोट पाकर जीत दर्ज की। उन्होंने JDU के राज कुमार सिंह को 5290 वोट से हराया। राज कुमार सिंह को 112499 वोट मिले।
🟩 145 — साहेबपुर कमाल: RJD के ललन को बड़ी जीत : साहेबपुर कमाल से RJD प्रत्याशी सत्तानंद समबुद्ध उर्फ़ ललन ने 76798 वोट पाकर जीत हासिल की। उन्होंने LJP (रामविलास) के सुरेंद्र विवेक को 15721 वोट से मात दी। सुरेंद्र विवेक को 61077 वोट मिले।
🟦 146 — बेगूसराय: BJP के कुंदन कुमार सिंह ने मारी बाजी : बेगूसराय सीट पर BJP के कुंदन कुमार सिंह ने 119506 वोट पाकर जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस की अमिता भूषण को 30632 वोट से हराया।अमिता भूषण को 88874 वोट मिले।
🟥 147 — बखरी: LJP (रामविलास) के संजय कुमार विजय श्री : LJP (आर) के संजय कुमार ने 98511 वोट पाकर जीत दर्ज की। उन्होंने CPI के सूर्यकांत पासवान को 17318 वोट से मात दी। सूर्यकांत पासवान को 81193 वोट मिले।
📌 निष्कर्ष : बेगूसराय जिले में सात में से 3 सीट BJP, 2 सीट RJD, 1 सीट JDU और 1 सीट LJP (रामविलास) के खाते में गईं। परिणाम बताते हैं कि इस बार जिले में एनडीए के प्रति मजबूत जनसमर्थन दिखाई दिया।






Total views : 63043