गोपालगंज | 29 मार्च 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
श्री चित्रगुप्त सेवा समिति के 10वें वार्षिक सम्मेलन में एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि दर्ज की गई। इस अवसर पर बेगूसराय स्थित राजकीय अयोध्या शिव कुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. दिनेश कुमार द्वारा लिखित पुस्तक “पदार्थ विज्ञान” का विधिवत विमोचन किया गया।
विधायक सहित गणमान्य अतिथियों ने किया लोकार्पण: पुस्तक का विमोचन स्थानीय विधायक राम सेवक सिंह, डॉ. राम विष्णु प्रसाद एवं डॉ. सत्य प्रकाश ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने पुस्तक की उपयोगिता और महत्व पर प्रकाश डाला।
आयुर्वेद के प्रथम वर्ष के पाठ्यक्रम में शामिल: यह पुस्तक डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. निशा कुमारी एवं डॉ. धर्मेंद्र कुमार द्वारा संयुक्त रूप से लिखी गई है। विशेष बात यह है कि “पदार्थ विज्ञान” आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के प्रथम वर्ष के पाठ्यक्रम में शामिल है, जिससे विद्यार्थियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
छात्र जीवन में लिखी गई थी पुस्तक: डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि इस पुस्तक की रचना उन्होंने अपने ऋषिकुल छात्र जीवन के दौरान ही प्रारंभ कर दी थी। अब इसका तीसरा संस्करण उनके जन्मस्थान गोपालगंज में प्रकाशित होना उनके लिए गर्व का विषय है।
शिक्षकों और चिकित्सकों ने दी बधाई: इस अवसर पर आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास त्रिपाठी, उपाधीक्षक डॉ. दिलीप कुमार वर्मा, डॉ. लाल कौशल कुमार, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. मुकेश कुमार एवं डॉ. राम नंदन साहनी सहित अन्य चिकित्सकों एवं शिक्षकों ने डॉ. दिनेश कुमार को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी।







Total views : 77261