बेगूसराय |19 फ़रवरी 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बिहार प्रदेश के अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा को अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा का राष्ट्रीय महासचिव एवं बिहार प्रदेश संगठन प्रभारी नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद संगठन में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, बेगूसराय के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा (अधिवक्ता) ने राजीव रंजन सिन्हा को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय एवं बिहार स्तर पर सवर्ण मोर्चा और अधिक सशक्त एवं संगठित होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन सवर्ण समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूती से कार्य करता रहेगा।राजेश कुमार सिन्हा ने इस महत्वपूर्ण नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के प्रति साधुवाद भी प्रकट किया।
वहीं, संगठन के जिला सहायक सचिव अखिलेश कुमार, आलोक रंजन सिन्हा तथा संगठन सहायक सचिव राकेश कुमार समेत अन्य पदाधिकारियों ने भी बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। बताया गया कि राजीव रंजन सिन्हा के मार्गदर्शन में बिहार प्रदेश सवर्ण मोर्चा सामाजिक और संगठनात्मक स्तर पर नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा।






Total views : 71007