बेगूसराय | 02 नवंबर 2025। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़।
बेगूसराय के लिए गर्व का क्षण! : जिले के राज कुमार ने कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित कोरमंगला इंडोर स्टेडियम में आयोजित 42वीं राष्ट्रीय जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता (2025-26) में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता है।

🔹 राष्ट्रीय स्तर पर दमदार प्रदर्शन: यह प्रतियोगिता 31 अक्टूबर से 02 नवंबर 2025 तक ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर के जूनियर वर्ग के खिलाड़ी शामिल हुए। बेगूसराय के दो बालक खिलाड़ियों ने इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व किया।
🔹 बिहार टीम को मिली बड़ी सफलता : जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव सह प्रशिक्षक नंदु कुमार ने बताया कि बिहार के कुल 32 खिलाड़ियों ने (क्यूरोगी/पूमसे) वर्ग में हिस्सा लिया। कोच विवेक प्रकाश और श्याम कुमार राज के नेतृत्व में बिहार टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो रजत और दो कांस्य पदक जीतकर राज्य को गौरवान्वित किया।
🔹 बेगूसराय के राज कुमार ने मचाई धूम : बेगूसराय के आनंद बिहार, वार्ड नंबर 10, नागदह निवासी राज कुमार (पुत्र: बेबी देवी एवं मृत्युंजय सिंह) ने ओवर-78 किलोग्राम भार वर्ग में तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और दिल्ली के खिलाड़ियों को हराकर रजत पदक अपने नाम किया।इसके साथ ही निर्जल कुमार (नवादा) और प्रियांशु मिश्रा (मोतिहारी) ने कांस्य पदक जीता, जबकि पूमसे इवेंट की एकल प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर के ओशो राज ने रजत पदक प्राप्त किया।
🔹 खिलाड़ियों को मिली बधाई : इस उपलब्धि पर जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष रजनीश रंजन, बिहार ताइक्वांडो संघ के महासचिव राजेश कुमार साहु, बीटीएमयू के अतिरिक्त महासचिव संजीव कुमार, कल्याण केंद्र के सचिव भोगेंद्र कुमार कमल सहित कई प्रशिक्षकों, अधिकारियों, कोचों और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी है।





Total views : 68962










