बेगूसराय सिमरिया में एशिया के सबसे चौड़े सिक्स लेन पुल का करेंगे उद्घाटन
बेगूसराय। 18 अगस्त 2025
आगामी 22 अगस्त को बेगूसराय ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री Narendr Modiसुबह 11 बजे सिमरिया Ganga नदी पर बने एशिया के सबसे चौड़े Six Len पुल का उद्घाटन करेंगे। इसको लेकर भाजपा नेताओं ने शहर के होटल युवराज में एक अहम बैठक आयोजित की। बैठक में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री संजय सरावगी, BJP जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र Modi बेगूसराय को बार-बार बड़ी सौगातें देते आए हैं। विगत 11 वर्षों में उन्होंने लगभग 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक की योजनाएं सिर्फ Begusarai को दी हैं। उन्होंने कहा कि सिमरिया का यह सिक्स लेन पुल न केवल बिहार बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात होगी। जिले के प्रभारी मंत्री संजय सरावगी ने बताया कि पुल बन जाने से बेगूसराय से पटना की दूरी अब महज 2 घंटे में तय हो जाएगी, जबकि पहले यही यात्रा 3 से 4 घंटे में पूरी होती थी। उन्होंने कहा कि यह पुल बेगूसरायवासियों के लिए बहुत बड़ी सौगात है।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने कहा कि दिनकर की जन्मभूमि पर एक बार फिर प्रधानमंत्री का आगमन गौरव का क्षण है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से अपील की कि वे इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें और प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए सिमरिया धाम अवश्य पहुंचे।






Total views : 63170