
पूर्व मंत्री बिहार सरकार ने तैयारी को लेकर की समीक्षा बैठक
बेगूसराय। 15 जनवरी 2025
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के 18 जनवरी को सदाकत आश्रम पटना आगमन को लेकर बुधवार को कांग्रेस भवन बेगूसराय में तैयारी समीक्षा की गई जिसमें पूर्व मंत्री बिहार सरकार अशोक राम, जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीबदास, जिला उपाध्यक्ष राम विलास सिंह उपस्थित थे। मौके पर मंत्री अशोक राम ने प्रेस को जानकारी दी की राहुल गांधी पटना की धरती पर संविधान बचाओ यात्रा के क्रम में आ रहे हैं। जहां प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह उनके स्वागत में सदाकत आश्रम में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया है। संवाद कार्यक्रम के प्रचार प्रसार, राहुल गांधी के संविधान बचाओ यात्रा के प्रचार प्रसार की जिम्मेवारी उन्हें दी गई है। डेढ़ सौ छोटी बड़ी गाड़ी के साथ हजारों कार्यकर्ता को पटना ले जाने की तैयारी पहले से पूरी कर ली गई है। पूर्व मंत्री ने कहा बिहार में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है मुख्यमंत्री अपने अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ने प्रगति यात्रा पर निकले हुए हैं। वहीं जिला अध्यक्ष अभय कुमार सार्जन ने कहा राहुल गांधी जननायक हैं उनके पिछले कार्यक्रम में भी बेगूसराय से अच्छी खासी भीड़ पटना गई थी। इस बार काफ़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ हम पटना पहुंचेंगे।युवा प्रदेश अध्यक्ष गरीबदास में कहा बिहार के बेरोजगार युवा दर-दर की ठोकर खा रहे हैं जबकि मोदी जी निश्चिन्त बैठे हैं।जिला अध्यक्ष सार्जन ने मुख्यमंत्री से साम्हो पुल का जल्द से जल्द निर्माण किये जाने, बेगूसराय को प्रमंडल बनाने, बेगूसराय में दिनकर विश्वविद्यालय खोलने की घोषणा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के क्रम में खुले मंच से करने की मांग की।मौके पर उपाध्यक्ष उमेश सिंह, लखन पासवान, सुबोध कुमार, कृष्ण कुमार राय, जिला प्रवक्ता रंजीत कुमार मुखिया, जिला सचिव गौरव कुमार राजू, रामबाबू, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजेश कुमार प्रिंस, युवा कांग्रेस नेता विक्रम कुमार भी उपस्थित रहे।