नेशनल पॉजिटिव न्यूज़। बेगूसराय | 11 फरवरी 2026
शिवरात्रि एवं शिव जयंती के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा शहर के केडीएम होटल प्रांगण में शिव जयंती महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

🔹 राजयोगिनी रानी दीदी ने दिया आध्यात्मिक संदेश: इस अवसर पर बिहार और झारखंड की मुख्य प्रभारी राजयोगिनी रानी दीदी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि शिवरात्रि परमात्मा शिव के अवतरण का स्मृति दिवस है। साथ ही उन्होंने बताया कि परमात्मा शिव विगत 90 वर्षों से विश्व परिवर्तन का कार्य कर रहे हैं और वर्तमान समय परिवर्तन की वेला है। उन्होंने सभी आत्माओं से परमात्मा से संबंध जोड़कर आध्यात्मिक उन्नति और सतयुग की प्राप्ति का संदेश दिया।

🔹 संगम युग और राजयोग की महत्ता: ब्रह्माकुमारी कंचन बहन ने कहा कि वर्तमान समय संगम युग है, जो आत्मा और परमात्मा के मिलन का काल है। उन्होंने बताया कि स्वयं परमात्मा राजयोग सिखा रहे हैं, जिसके माध्यम से व्यक्ति आत्म-राज्य और विश्व-राज्य की कला सीख सकता है।

🔹 गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति: कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार, उपमेयर अनीता राय, पूर्व विधायक राजकुमार सिंह, सेंट जोसेफ स्कूल के डायरेक्टर अभिषेक कुमार, डॉ. नलिनी रंजन, पूर्व मेयर आलोक अग्रवाल, शिक्षाविद सुरेश प्रसाद राय, समाजसेवी विश्व रंजन सिंह राजू, निगम पार्षद उमेश राय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
🔹 सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बढ़ाई शोभा: कार्यक्रम के दौरान केक काटकर एवं शिव ध्वज फहराकर जयंती मनाई गई। साथ ही श्रुति वर्मा, सुरुचि कुमारी एवं अन्य बालिकाओं द्वारा शिव महिमा पर आधारित गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए गए। कलाकारों द्वारा लघु नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को आकर्षक बना दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में ब्रह्माकुमारी भाइयों-बहनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।







Total views : 70111