बेगूसराय। 11 जुलाई 2025
हर वर्ष 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य जनसंख्या वृद्धि से जुड़ी सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय चुनौतियों के प्रति जन-जागरूकता फैलाना है। इस अवसर पर जी.डी कॉलेज के सेहत केंद्र में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक के द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया जहाँ पर जनसंख्या नियंत्रण पर विशेष चर्चा की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रही कार्यक्रम पदाधिकारी सह सेहत केंद्र की नोडल ऑफिसर डॉ. सहर अफ़रोज़ ने कहा कि वे जनसंख्या संतुलन बनाए रखने हेतु जिम्मेदार व्यवहार अपनाएं और समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य, लैंगिक समानता एवं परिवार नियोजन के महत्व को समझें व दूसरों को भी जागरूक करें। पियर एडुकेटर सुमित कुमार ने कहा कि “तेजी से बढ़ती जनसंख्या संसाधनों पर दबाव डालती है। यदि हम शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच और महिलाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता दें, तो जनसंख्या से जुड़ी समस्याओं का समाधान संभव है। स्वयंसेवक नीतीश कुमार व कोमल कुमारी ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है परिवार नियोजन और प्रजनन स्वास्थ्य की जानकारी का प्रसार, युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाना, सतत विकास लक्ष्यों की ओर सार्थक प्रयास और सामाजिक समरसता और संसाधनों का न्यायपूर्ण वितरण करना हैं।इस मौके पर पियर एडुकेटर सुमित कुमार, कोमल कुमारी, नीतीश कुमार, स्वयंसेवक अंजली कुमारी, अदिति, सबानाज़, सुजीता, लक्ष्मी, रिशु, निशा,सुनीता, नंदनी, सिंधु कुमारी सहित अन्य स्वयंसेवक मौजूद थे।






Total views : 63030