बेगूसराय। 05 मई को लोहियानगर थानान्तर्गत झोपड़पट्टी निकट रेलवे किनारे एक महिला से हुई छिनतई/लूट मामलें में पुलिस टीम के द्वारा 24 घंटे के अन्दर उद्भेदन किया गया, जिसमें 02 अपराधकर्मी गिरफ्तार भी किया गया। मौके पर से 9500 रूपया नगद एवं घटना के दौरान प्रयुक्त चाकू भी जप्त किया गया। घटना के बारे में बताया जाता है लोहियानगर थानान्तर्गत दिनांक 03 मई को करीब 05:15 बजे शाम में एक महिला जो अपने पति के साथ मोटरसाईकिल से लोहियानगर झोपड़पट्टी के रास्ते से होते हुए मायके जा रहे थे कि रेलवे पटरी निकट अचानक 03 अज्ञात अपराधकर्मी सामने आ गये एवं चाकू दिखाते हुए महिला से पर्स छीनकर भाग गया। जिसमें 2.40 लाख रूपया एवं अन्य कागजात थे जिसके संबंध में दिये गये आवेदन पर लोहियानगर थाना में कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01, बेगूसराय के नेतृत्व में लोहियानगर थाने की पुलिस टीम ने घटना में संलिप्त दो अपराधकर्मी किशन कुमार उर्फ कृष्णा एवं सूरज कुमार उर्फ छेदी दोनों सा०-अशोक नगर झोपड़पट्टी पोखरिया थाना-नगर जिला-बेगूसराय को लोहियानगर झोपड़पट्टी से पकड़ा गया। पुलिस टीम के द्वारा पुछताछ करने पर अपने अन्य सहयोगी साथियों के साथ मिलकर छिनतई / लूट करने की घटना में अपनी संलिप्ता को स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर चाकू एवं लूट का नगद बरामद किया गया। घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।