बेगूसराय, 30 मार्च 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
हण्ड्रेड बिहार 1st सीनियर राज्य बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट के तीसरे दिन का खेल काफी संघर्षपूर्ण और रोमांच से भरपूर रहा। विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिले, जिससे दर्शकों में उत्साह बना रहा।
मिक्स डबल्स में जोरदार टक्कर: मिक्स डबल्स में समीर राज एवं तनिष्का रणधीर की जोड़ी ने यशवैन एवं रिचा राणा की जोड़ी को 21-12, 21-18 से पराजित किया। वहीं गर्व शारदा एवं सौम्या भारती की जोड़ी ने ऋषि राज एवं आकांक्षा पाण्डेय को 21-10, 21-17 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।
पुरुष एकल में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन: पुरुष एकल वर्ग में मुंगेर के पयोद पुष्कर ने पटना के गोपाल कुमार को एकतरफा मुकाबले में हराया। कार्तिक ने पूर्णिया के समीर राज को 21-16, 21-14 से पराजित किया। मुजफ्फरपुर के यशवैन ने मुंगेर के असदुल्लाह को 21-11, 21-12 से हराया। वहीं वैशाली के तुषार कुमार सेत ने सत्यम कुमार को 18-21, 21-13, 21-19 से मात दी।
महिला वर्ग में भी कड़ा मुकाबला: बालिका एकल वर्ग में मुजफ्फरपुर की सुहानी कुमारी ने कटिहार की सौम्या को 21-14, 23-21 से हराया। वहीं बक्सर की आकांक्षा पाण्डेय ने खगड़िया की तनिष्का रणधीर को 21-16, 21-16 से पराजित किया।
डबल्स मुकाबलों में भी दिखा रोमांच: डबल्स मुकाबलों में समस्तीपुर के आदित्य कुमार चौधरी एवं इशांत राज की जोड़ी ने पूर्णिया के अभिराज एवं गर्व शारदा को 19-21, 21-12, 21-16 से हराया। भोजपुर के आशुतोष कुमार एवं ऋषि राज ने पटना के मयंक एवं शिवम कुमार को 21-6, 21-10 से मात दी। तुषार कुमार सेत एवं तबरेज की जोड़ी ने समीर राज एवं शमीफ रजा को 21-8, 24-22, 21-17 से हराया। वहीं मुजफ्फरपुर के सत्यम कुमार एवं यशवैन ने पटना के अक्षर अथर्व एवं गोपाल कुमार को 21-17, 21-19 से पराजित किया। 31 मार्च को फाइनल मुकाबले होंगे। अब सभी वर्गों के फाइनल मुकाबले 31 मार्च 2026 को खेले जाएंगे, जिसमें विजेताओं का फैसला होगा।






Total views : 77740