बेगूसराय से नेशनल पॉजिटिव न्यूज़ की रिपोर्ट
दिनांक: 18 नवंबर 2025
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं खेल विभाग बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल फुटबॉल-14 बालक खेल प्रतियोगिता 2025 के दूसरे दिन गांधी स्टेडियम, बेगूसराय में रोमांचक मुकाबले हुए। दिन की शुरुआत जिला खेल पदाधिकारी बेगूसराय श्याम साहनी ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर की। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल ऊर्जा, अनुशासन और एकता का प्रतीक है, जहाँ जाति-धर्म का कोई स्थान नहीं होता। उन्होंने युवाओं को खेल भावना से खेलने और खेल से जुड़े रहने का संदेश दिया।

पहला मैच: तिरहुत बनाम सारण: तिरहुत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सारण को 5–0 से हराया। आदर्श कुमार पांडेय (जर्सी-18) – 4 गोलसमीर (जर्सी-47) – 1 गोल
दूसरा मैच: भागलपुर बनाम पटना: भागलपुर ने पटना प्रमंडल को 1–0 से हराया। गोविंद कुमार (जर्सी-01) – एकमात्र निर्णायक गोल

तीसरा मैच: तिरहुत बनाम पूर्णिया : यह मुकाबला गोलरहित रहा। दोनों टीमों ने बेहतरीन डिफेंस खेलते हुए मैच को 0–0 पर समाप्त किया।
चौथा मैच: कोशी बनाम दरभंगा : कोशी ने दरभंगा प्रमंडल को 1–0 से मात दी। बलबीर – निर्णायक गोल
पाँचवाँ मैच: सारण बनाम पूर्णिया: सारण ने पूर्णिया को 3–0 से हराया।आदर्श कुमार पांडेय (जर्सी-18) – 2 गोल, आकिब अंसारी (जर्सी-65) – 1 गोल

छठा मैच: मुंगेर बनाम दरभंगा: मुंगेर प्रमंडल ने दरभंगा को 3–0 से हराया। दीपक (जर्सी-9) – 1 गोल, मो. साज शाहनवाज़ (जर्सी-81) – 1 गोल, मो. फैज़ (जर्सी-10) – 1 गोल
सातवाँ एवं अंतिम मैच: पटना बनाम तिरहुत : दिन का सबसे बड़ा मुकाबला पटना ने तिरहुत को 8–0 से हराकर दर्ज किया। यह मैच एकतरफा रहा, जिसमें पटना के खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता संचालन और उपस्थिति : प्रतियोगिता को सफल बनाने में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना से प्रतिनियुक्त तकनीकी पदाधिकारी शशि कुमार सुमन का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार, शारीरिक शिक्षक अरविंद कुमार, चिरंजीव ठाकुर, रितेश, अमन, रौशन, दीपक कुमार दीप, चंदन, रामपुनित सहित अन्य उपस्थित रहे।







Total views : 63026