
बेगूसराय। 27 मई 2025
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 61 वी पुण्यतिथि शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति सुखदेव सभागार सर्वोदय नगर बेगूसराय में मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता संपूर्ण क्रांति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने की। उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता एवं विश्व शांति के अग्रदूत के रूप में पंडित जवाहरलाल नेहरू का नाम सदैव इतिहास में अमर रहेगा।इस अवसर पर जेपी सेनानी जिला अध्यक्ष राजेंद्र महतो ने कहा कि वे 8 बार जेल गए। 1942 ईस्वी में भारत छोड़ो आंदोलन के लिए 3 वर्षों के लिए जेल जाना पड़ा। उन्होंने डिस्कवरी ऑफ इंडिया, मेरी कहानी पुस्तके लिखी साथ ही वे गुटनिरपेक्ष आंदोलन के संस्थापकों में एक थे। ऐसे महापुरुषों को मेरा शत-शत नमन।इस अवसर पर केदारनाथ चौधरी समाजसेवी ने कहा कि कहा की पंडित जवाहरलाल नेहरु को भारत रत्न से का भी सम्मान मिला है। इस अवसर पर समाजसेवी शिक्षक कामेश्वर राय ने कहा कि प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म उत्तर प्रदेश इलाहाबाद में हुआ। उनके पिता मोतीलाल नेहरू कश्मीरी पंडित थे। महिला सेल सचिव सुनीता देवी ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरु उन्हें बच्चों से बहुत लगाव था। उनके जन्मदिन को हम लोग बाल दिवस के रूप में मनाते हैं। इस महान पुरुष की स्मृति दिवस पर मेरा शत-शत नमन। मौके पर आलोक कुमार इंजीनियर, पवन शर्मा, मुरारी, बच्चा तेजस, अनन्या कुमारी, नाथो साह व अन्य ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।