बेगूसराय। 15 अगस्त 2025
स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर पैगाम-ए-अमन कमिटी की ओर से झंडोतोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन पूर्व मेयर आलोक कुमार अग्रवाल के आवासीय परिसर में संपन्न हुआ।झंडोतोलन का कार्य कमिटी की महिला संयोजिका डॉ. बुशरा नज़ीर ने किया।
इस मौके पर कमिटी के अध्यक्ष मोहम्मद अहसन, संरक्षक डॉ. नलिनी रंजन सिंह, डॉ. संजय कुमार, पूर्व मेयर आलोक कुमार अग्रवाल, अधिवक्ता मंसूर आलम, अधिवक्ता इज़्ज़ुर्रह्मान, पूर्व सचिव डॉ. रंजन चौधरी, उपाध्यक्ष अरुण पासवान, अनिल कुमार, अजय कुमार, मदन कुमार, अधिवक्ता मोहम्मद हीरा, मोहम्मद इमरान, मसूद आलम, वरुण कुमार, राजेंद्र पासवान, अधिवक्ता राजेंद्र महतो, सामाजिक कार्यकर्ता अमरेंद्र कुमार एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य शिवजी सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित लोगों ने समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प दोहराया। वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पैगाम-ए-अमन कमिटी का मूल उद्देश्य सामाजिक सद्भाव और साम्प्रदायिक सौहार्द को कायम रखना है, जिसे हर हाल में निभाना सबकी जिम्मेदारी है।







Total views : 75876