बेगूसराय, 07 अप्रैल 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के परियोजना निदेशक के निर्देश के आलोक में आज पूरे बिहार के एचआईवी नियंत्रण सेवा प्रदाताओं के लिए रिपोर्टिंग से संबंधित एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य सेवा प्रदाताओं को बेहतर डेटा प्रबंधन और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए सक्षम बनाना था।
लक्ष्य, उपलब्धि और गैप पर हुई विस्तृत चर्चा: प्रशिक्षण सत्र के दौरान सभी कंपोनेंट्स एवं परियोजनाओं की लक्ष्य, उपलब्धि और गैप का विस्तार से विश्लेषण किया गया। साथ ही गैप को भरने के उपायों, किए गए प्रयासों तथा उनके परिणामस्वरूप प्राप्त आउटकम्स पर भी व्यापक चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने बताया कि सटीक रिपोर्टिंग से एचआईवी नियंत्रण कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।
मासिक समीक्षा और प्रमंडल स्तर पर बैठक: राज्य स्तर पर एचआईवी नियंत्रण के लिए किए जा रहे संयुक्त प्रयासों की मासिक समीक्षा परियोजना निदेशक द्वारा की जाएगी। इसी क्रम में आगामी 9 अप्रैल को मुंगेर एवं भागलपुर प्रमंडल की समीक्षा प्रस्तावित है, जिसमें संबंधित जिलों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
जिला स्तर पर प्रतिवेदन तैयार: प्रशिक्षण के उपरांत बेगूसराय जिला स्तर पर विभिन्न इकाइयों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा हेतु एक विस्तृत प्रतिवेदन तैयार किया गया। इस रिपोर्ट के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी। बैठक में बिहार ग्रामीण जागरूकता अभियान समिति द्वारा संचालित लक्षित हस्तक्षेप (Targeted Intervention) परियोजना की टीम, DSRC के परामर्शदाता राहुल श्री सहित अन्य सभी कंपोनेंट्स के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।





Total views : 78919