
पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुटी। आरोपी के गिरफ़्तारी के लिए की जा रही छापेमारी
बेगूसराय। 27 जनवरी 2025बेगूसराय नगर थानान्तर्गत चाणक्य नगर वार्ड 39 में गोली मारकर एक व्यक्ति को जख़्मी कर दिया। जख़्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस छानबीन में जुट गई है। घटना के बारे में बताया जाता है कि बेगूसराय नगर थाना को 27 जनवरी के दिन बिन्दु देवी पति-स्व. मनोज राम, सा.-चाणक्य नगर, वार्ड नं. 39 ने पुलिस को बताया कि बीती रात करीब 11:00 बजे में उसकी बहन का बेटा अमित कुमार अपने कुछ सहयोगी साथी के साथ इनके घर पर पहुँचकर गाली-गलौज करते हुए मोटरसाईकिल को तोड़ दिया। मना करने पर इनके बेटे आशिष कुमार के साथ मारपीट करते हुए उस पर गोली चला दी जिसे इनका लड़का जख्मी हो गया। सुचना पर नगर थानाध्यक्ष एव सशस्त्र बल के साथ घटना स्थल के पास पहुँचकर मामले की जाँच पड़ताल की। पुलिस ने बताया कि आसपास उपस्थित स्थानीय लोगों एवं पीड़ित के परिजनों से पुछताछ करने पर पाया गया की बिन्दु देवी के बेटे द्वारा अपने दोस्त का मोटरसाईकिल घर पर लाया गया था जिसको लेकर बीती रात इनके घर पर इनके ही बहन का बेटा अमित कुमार एवं अन्य साथी के द्वारा पहुँचकर गाली-गलौज करते हुए घर पर रखे हुए मोटरसाईकिल को तोड़ दिया। मना करने पर इनके बेटे के साथ मारपीट करते हुए उस पर गोली चला दिया जिससे इनका लड़का आशिष कुमार जख्मी हो गया। इनकी माँ भी मारपीट के दौरान जख्मी हो गई। जख्मी लड़के का ईलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में किया जा रहा है। डीएसपी सदर 01 के नेतृत्व में नगर थाने की पुलिस टीम के द्वारा घटना के सभी पहलुओं पर छानबीन कर घटना में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।