बेगूसराय, 23 सितंबर 2025। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बेगूसराय में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और सशक्त बनाने के उद्देश्य से डॉ. रंजन कुमार चौधरी (डायबिटीज एवं हृदय रोग विशेषज्ञ) द्वारा संचालित AMIMS Hospital Pvt. Ltd. ने नई स्वास्थ्य पहल शुरू की है।बेगूसराय के जाने-माने डायबिटीज एवं हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रंजन कुमार चौधरी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि मटिहानी क्षेत्र की करीब एक लाख जनता को प्रत्येक माह 1000 रूपए तक का निशुल्क स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद लोगों तक सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना है।
गरीब जनता के लिए राहत: डॉ. चौधरी ने कहा कि अक्सर आर्थिक तंगी के कारण लोग अपना सही इलाज नहीं करा पाते और गंभीर बीमारियों से जूझते रहते हैं। इस मुफ्त स्वास्थ्य कार्ड के माध्यम से उन्हें मुफ्त जांच, आपातकालीन सुविधा और उपचार में रियायत जैसी सेवाएँ मिलेंगी।
स्वास्थ्य सेवा का संकल्प: उन्होंने स्पष्ट किया कि “कोई भी व्यक्ति चिकित्सा के अभाव में परेशान न हो, यही हमारा संकल्प है।” इस योजना के तहत हर महीने नए स्वास्थ्य कार्ड बनाए जाएंगे और मटिहानी के लोगों तक पहुँचाए जाएंगे।
आपका डॉक्टर आपके द्वार, सबका साथी डॉ. रंजन कुमार: डॉ. रंजन चौधरी ने कहा कि “स्वस्थ समाज ही समृद्ध समाज का आधार है”। इसी उद्देश्य के साथ अस्पताल में उन्नत चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं, जिनमें ICCU, CCU, Ventilator, 24×7 Emergency Service, ECG, PFT, TMT, Holter, इकोकार्डियोग्राफी, एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी और पेसमेकर जैसी सेवाएँ शामिल हैं।
जन सुराज अभियान से जुड़ाव: AMIMS Hospital, जन सुराज अभियान के सामूहिक प्रयासों से भी जुड़ गया है। सही लोग, सही सोच और सामूहिक प्रयास की सोच के साथ यह पहल स्वास्थ्य क्षेत्र में नई दिशा देने का काम करेगी।
स्थान और संपर्क: अस्पताल का पता: जेल गेट से 700 मीटर पूरब, NH-31, महमदपुर, बेगूसराय – 851101संपर्क सूत्र: 7631601602 डॉ. रंजन कुमार चौधरी ने मीडिया को बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य आम लोगों तक उच्चस्तरीय और किफायती स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना है, ताकि कोई भी व्यक्ति इलाज के अभाव में पीड़ित न रहे। क्योकि समाज तबतक समृद्ध नहीं हो सकता जब तक समाज स्वास्थ्य मामले में समृद्ध न हो जाए।







Total views : 68925










