बेगूसराय | 20 जनवरी 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल: युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर, बेगूसराय में मंगलवार को एक दिवसीय नियोजन कैंप का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला नियोजन पदाधिकारी ने की। इस कैंप का उद्देश्य स्थानीय बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना था।
निजी कंपनियों के लिए चयन प्रक्रिया: नियोजन कैंप में निजी कंपनियों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया गया। कंपनी प्रतिनिधि कल्याण जी ने अभ्यर्थियों को वेतन, भत्ते, कार्य स्थल तथा कार्य प्रकृति से संबंधित विस्तृत जानकारी दी।
200 रिक्तियों के विरुद्ध 17 चयन: कंपनी द्वारा घोषित 200 रिक्त पदों के लिए कुल 67 अभ्यर्थी कैंप में शामिल हुए। साक्षात्कार प्रक्रिया के उपरांत 17 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया।
कैरियर मार्गदर्शन व निःशुल्क सुविधाएं: इस अवसर पर जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक माह जॉब कैंप का आयोजन किया जाता है, जिसकी सूचना समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से दी जाती है। वहीं राणा अमितेष ने प्रतियोगी परीक्षार्थियों को नियोजनालय पुस्तकालय की निःशुल्क सुविधा की जानकारी दी। इसके साथ ही कनीय सांख्यिकी सहायक राहुल कुमार ने नेशनल करियर सर्विस (NCS) की निःशुल्क सेवाओं के उपयोग पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में प्लेसमेंट को-ऑर्डिनेटर मंजीत कुमार, जिला कौशल प्रबंधक सतीश पटेल, सामंत कुमार, रंजय सिंह देव सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।







Total views : 68925










