बेगूसराय | 21 मार्च 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
🎭 बेगूसराय के कंकौल स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित चार दिवसीय राष्ट्रीय कला महोत्सव “अनुभूति” के तीसरे दिन सांस्कृतिक और कलात्मक प्रस्तुतियों का भव्य आयोजन हुआ। इस महोत्सव का आयोजन जिला प्रशासन, कला एवं संस्कृति विभाग, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग तथा सुलोचना सामाजिक संस्थान (रंग मंडल) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में प्राचीन कला केंद्र, चंडीगढ़ और आरआरसीपीएसएम आर्ट एंड क्राफ्ट कॉलेज का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

🎶 नृत्य, संगीत और पेंटिंग में दिखी प्रतिभा: महोत्सव के दौरान पेंटिंग, सिंगिंग और नृत्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। नव्या रीति के अर्धनारीश्वर नृत्य ने विशेष रूप से सभी को प्रभावित किया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शांतिनिकेतन के प्रसिद्ध नृत्यकार डॉ. सुमित बसु की प्रस्तुति रही, जिन्होंने रवींद्रनाथ टैगोर के संगीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।

🏆 प्रतियोगिताओं के विजेता: कार्यक्रम के डायरेक्टर एवं संस्थान के सचिव रविंद्र मनोहर ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
💃 नृत्य प्रतियोगिता: जूनियर वर्ग: में अबनी मंडल प्रथम, हंसल द्वितीय और मैहुल राज तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग : में अमृता प्रीतम प्रथम, वसुंधरा मोहंती द्वितीय और अनुशीया तृतीय स्थान पर रहीं। ग्रुप डांस : में रीमा डांसर ग्रुप प्रथम और बंदना डांसर ग्रुप द्वितीय रहे।🎤 वोकल प्रतियोगिता: क्लासिकल वर्ग में रिचा भारती प्रथम रहीं, जबकि फोक वोकल में आरती कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया। 🎨 पेंटिंग प्रतियोगिता: जूनियर वर्ग में अमन कुमार प्रथम, नव्या रीति द्वितीय और उदय कुमार तृतीय स्थान पर रहे। मिडिल वर्ग : में खुशबू कुमारी प्रथम, प्रिया कुमारी द्वितीय और साक्षी तृतीय रहीं। सीनियर वर्ग: में धनेश कुमार प्रथम, पियूष द्वितीय और अंकित कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
👏 दर्शकों ने बढ़ाया उत्साह: कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शकों और अभिभावकों की उपस्थिति रही, जिन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन समिति ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
🤝 आयोजन टीम को सराहना: कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संयोजक प्रवीण कुमार, संरक्षक इंद्र मोहन प्रसाद, स्वागत अध्यक्ष समीर शेखर, चित्रकला संयोजक मनीष कौशिक, नृत्य संयोजक श्रेयस कुमार एवं संगीत संयोजक राजा रंजन सहित पूरी टीम को धन्यवाद दिया गया।







Total views : 75953