बेगूसराय, 10 अक्टूबर 2025 | संवाददाता नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2025 के पांचवें दिन आज गांधी स्टेडियम, बेगूसराय में जोश और उत्साह का माहौल देखने को मिला। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स (बालिका) आयु वर्ग 14, 17 और 19 के साथ-साथ योगा (बालक-बालिका), कबड्डी (बालिका), खो-खो (बालक-बालिका) और तीरंदाजी की स्पर्धाएं संपन्न हुईं। कार्यक्रम का उद्घाटन उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा सह जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्याम कुमार सहनी ने किया। उन्होंने कहा कि “खेल विभाग बिहार, पटना खेल और खिलाड़ियों के साथ है। हर पंचायत में खेल के मैदान तैयार किए जा रहे हैं। मेडल लाओ, नौकरी पाओ योजना से राज्य में खेल को बढ़ावा मिल रहा है।”

🎯 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम: जिला खेल पदाधिकारी ने कहा कि बिहार के बच्चे अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमा रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेल से एकता का संदेश मिलता है और शारीरिक शिक्षकों के कठिन परिश्रम से यह आयोजन सफल हुआ है। खो-खो में बालक वर्ग 14 और 17 दोनों आयु वर्ग में उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय खरमौली ने जीत हासिल की। बालिका वर्ग 14 में मध्य विद्यालय कोलेजियेट, जबकि 17 में उत्क्रमित मध्य विद्यालय जगतपुरा विजेता रहा।

🥇 एथलेटिक्स में बालिकाओं ने लहराया परचम : एथलेटिक्स स्पर्धाओं में विभिन्न वर्गों में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। अंडर 14 में सुमन कुमारी, मैंजा सिंह, खुशबू कुमारी आदि ने बढ़त बनाई। अंडर 17 में श्रृष्टि कुमारी, सुहानी कुमारी, फूल कुमारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंडर 19 में सुलेना कुमारी, बुंदी कुमारी और रिया कुमारी ने बाजी मारी।

🏹 तीरंदाजी और योगा में दिखी नई प्रतिभाएं: तीरंदाजी में बालिकाओं की ओर से धानवी सिंह, आर्या भारद्वाज और संस्कृति जैसवाल ने क्रमशः विभिन्न वर्गों में जीत हासिल की। वहीं बालकों में इन्द्रजीत भगत, कुमार संभव और पार्थ नंदा विजेता रहे। योगा प्रतियोगिता में बालिकाओं के साथ-साथ बालकों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। दिव्या भारती, शबनम कुमारी, प्रीति कुमारी तथा शिवम कुमार, आयुष कुमार जैसे खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

🙌 आयोजन समिति का योगदान : इस आयोजन को सफल बनाने में जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार, शारीरिक शिक्षक कन्हैया भारद्वाज, चिरंजीव ठाकुर, मनीष कुमार, राजेश रौशन, अरविन्द कुमार आदि का विशेष योगदान रहा। शनिवार, 11 अक्टूबर 2025 को गांधी स्टेडियम में हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबॉल और कुश्ती की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।







Total views : 68939










