बेगूसराय/बलिया | 17 मार्च 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के प्रदेश प्रवक्ता सह मानवाधिकार आयोग के जिलास्तरीय पदाधिकारी रवि कुमार गुप्ता बलिया पेट्रोल पंप के समीप एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत बलिया के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक देखते हुए बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सदर अस्पताल में इलाज को लेकर विवाद: मौके पर मौजूद NSUI नेताओं—छात्र सचिव पवन कुमार और जिला अध्यक्ष राजा कुमार—ने आरोप लगाया कि सदर अस्पताल में आईसीयू बेड उपलब्ध नहीं था। डॉक्टरों द्वारा गंभीर मरीज के इलाज में असमर्थता जताने पर संगठन ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।
NSUI ने जताई नाराजगी: NSUI नेताओं ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में डिजिटल और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे सिर्फ कागजों तक सीमित हैं। उन्होंने इसे गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए चिंताजनक और निंदनीय स्थिति बताया और चेतावनी दी कि संगठन इस मामले को लेकर आगे आंदोलन करेगा। मौके पर छात्र नेता प्रदेश महासचिव गोपाल कुमार, जिला महासचिव मुरारी आदित्य, प्रिंस कुमार, अंकित कुमार समेत कई छात्र नेता मौजूद रहे।







Total views : 74965