बेगूसराय | 1 जनवरी 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नोनपुर गांव में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी कुख्यात नक्सली दयानंद मालाकार उर्फ छोटू उर्फ इन्द्र कुमार भारती सहित कई नामों से पहचाने जाने वाले माओवादी को मार गिराया गया। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक महिला और एक पुरुष नक्सली सहयोगी को गिरफ्तार किया है, जबकि कुछ अन्य नक्सली मौके से फरार होने में सफल रहे।
📌 गुप्त सूचना पर STF की त्वरित कार्रवाई: दरअसल, 31 दिसंबर 2025 को STF SOG-03 को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर बिहार भाकपा (माओवादी) का सचिव दयानंद मालाकार अपने गिरोह के साथ नोनपुर गांव में छिपा हुआ है और किसी बड़ी नक्सली घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल एक विशेष स्ट्राइकिंग टीम का गठन किया गया।🚨
घेराबंदी के दौरान हुई भीषण मुठभेड़: पुलिस टीम जब नक्सली की गिरफ्तारी के लिए उसके घर की घेराबंदी कर रही थी, तभी दयानंद मालाकार और उसके साथियों ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा कई बार आत्मसमर्पण की चेतावनी दिए जाने के बावजूद फायरिंग जारी रही, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर बाद नक्सलियों की ओर से गोलीबारी बंद हो गई। मौके से एक नक्सली मृत अवस्था में मिला, जिसकी पहचान दयानंद मालाकार के रूप में हुई।
👩🦱 पत्नी सहित दो नक्सली सहयोगी गिरफ्तार: घटनास्थल के पास से पुलिस ने एक महिला और एक पुरुष को छिपे हुए पकड़ा। गिरफ्तार महिला ने अपनी पहचान ममता देवी, मृत नक्सली की पत्नी के रूप में बताई। वहीं दूसरे गिरफ्तार आरोपी का नाम रंजीत मालाकार है। दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है।
🔫 हथियारों का जखीरा बरामद: मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया, जिनमें शामिल हैं—इंसास राइफल – 1मैगजीन – 39mm गोली – 57.65mm गोली – 7देशी कार्बाइन – 2देशी पिस्टल – 15.56mm गोली – 9नक्सली लेवी पर्चा
👮♂️ एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण: घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, बेगूसराय स्वयं मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम का निरीक्षण किया। साथ ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, तेघड़ा सहित अन्य अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। FSL टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। दंडाधिकारी की उपस्थिति में शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।
📂 दर्ज कांड और फरार नक्सलियों की तलाश: इस मामले में तेघड़ा थाना कांड संख्या 01/26 के तहत BNS, आर्म्स एक्ट एवं UAPA की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। फरार नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
🕵️♂️ लंबे आपराधिक इतिहास वाला था दयानंद मालाकार: मृत नक्सली दयानंद मालाकार पर बेगूसराय और खगड़िया जिले के विभिन्न थानों में हत्या, विस्फोटक, आर्म्स एक्ट और UAPA के तहत एक दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज थे।
📰 पुलिस का दावा – बड़ी नक्सली घटना टली: पुलिस अधिकारियों के अनुसार, समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक बड़ी नक्सली साजिश को नाकाम कर दिया गया, जिससे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहेगी।





Total views : 68975










