पटना। 20 नवंबर 2025।नेशनल पॉजिटिव न्यूज़।
बिहार में आज ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला जब नीतीश कुमार ने दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही एनडीए की नई सरकार आधिकारिक रूप से गठन हो गई। इस बार मंत्रिमंडल में 26 नए चेहरों को शामिल किया गया, जबकि दो उपमुख्यमंत्री— सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा — ने भी शपथ ली।

कैबिनेट में जेडीयू, भाजपा और सहयोगी दलों की सहभागिता : इसके अलावा, नई सरकार में भाजपा से सर्वाधिक 14 मंत्री शामिल किए गए हैं। वहीं जदयू से 8 चेहरे मंत्रिमंडल में पहुंचे हैं। साथ ही लोजपा (आरवी), हम और अन्य सहयोगी दलों से भी मंत्रियों ने शपथ ली। इससे गठबंधन की सामूहिकता और राजनीतिक संतुलन स्पष्ट दिखाई दिया।
प्रमुख मंत्रियों की सूची: कौन-कौन बने मंत्री, नीचे प्रमुख नामों की सूची दी जा रही है—बड़ी खबर पटना से —
सीएम नीतीश कुमार के साथ इन 26 विधायक को बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने 20 नवम्बर गुरुवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में विजय चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडेय, दिलीप जायसवाल, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, नीतिन नवीन, राम कृपाल यादव, संतोष सुमन, सुनील कुमार, मो० जमा खान, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, लखेन्द्र कुमार रौशन, श्रेयसी सिंह, प्रमोद कुमार, संजय कुमार, संजय कुमार सिंह, दीपक प्रकाश शामिल है।

महिलाओं के लिए नई सौगात भी दी जाएगी: इसी बीच, सरकार ने बड़ी घोषणा की है कि महिला रोजगार योजना की अगली किस्त 21 नवंबर को जारी की जाएगी। इससे राज्य की लाखों महिलाएं लाभान्वित होंगी। यह निर्णय नई सरकार की प्राथमिकताओं को दर्शाता है।
नए चेहरे, नई ऊर्जा — उम्मीदों की सरकार: शुरूअंत में, नई टीम के साथ नीतीश सरकार ने अपना कार्यकाल शुरू कर दिया है। अब सबकी निगाहें इस बात पर होंगी कि आने वाले दिनों में राज्य में विकास, सामाजिक न्याय और आर्थिक प्रगति को किस तरह नई दिशा मिलती है।
शपथ ग्रहण समारोह में प्रमुख वीआईपी उपस्थित : इस शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए के कई णामचीन चेहरे उपस्थित थे। नरेन्द्र मोदी (प्रधानमंत्री) — समारोह में प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इनके अलावे अमित शाह (केंद्रीय गृह मंत्री) उपस्थित नेताओं में शामिल थे। जेपी नड्डा (भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष) समारोह में मौजूद थे। योगी आदित्यनाथ (उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री) अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री- मित्रों के साथ समारोह में शामिल हुए।







Total views : 63026