
एनडीए का होनेवाले जिला सम्मेलन की तैयारी को लेकर बेगूसराय एनडीए के प्रमुख घटक दल की बैठक
बेगूसराय। 15 फरवरी 2025
जल्द ही एनडीए का जिला सम्मेलन अयोध्या कर्पूरी चरण उच्च विधालय में होगा। इसकी तैयारी को लेकर बेगूसराय जिला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रमुख घटक दल की बैठक एनडीए के जिला संयोजक रूदल राय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में रूदल राय ने कहा कि इस जिला सम्मेलन में एनडीए के सभी घटक दल के सभी कार्यकर्ता हर बूथ से हर पंचायत से जिला एवं सभी प्रखंड से इस सम्मेलन में भाग लेकर जिला सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का काम करेंगे। विधायक राज कुमार सिंह ने कहा कि एनडीए एकजुट है। एनडीए की एकजुटता ही हमारी ताकत है। नगर विधायक कुंदन कुमार सिंह ने कहा कि इस जिला सम्मेलन से 2025 के विधानसभा चुनाव का शंखनाद होगा। 2025 के चुनाव में एनडीए 225 सीट जीतेगी। पूर्व विधान पार्षद रजनीश कुमार ने कहा कि बीते बीस वर्षों से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यो को सारा देश देख रहा है और उनकी कुशल विकास क्षमता से बिहार और देश दुनिया में विकास की चर्चा हो रही है। बैठक में विधान पार्षद सर्वेश कुमार, पूर्व विधायक श्रीबाबू, पूर्व विधायक रामविनोद पासवान, एनडीए के राज्य संयोजक सुरेंद्र विवेक, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा, हम के जिलाध्यक्ष पीयूष कुमार, लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान, राष्टीय लोकमोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, अमर कुमार सिंह, सुर्दशन सिंह, इंदिरा देवी, जिला परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, संजय कुमार, जदयू नगर अध्यक्ष पंकज कुमार, नवीन कुमार, भाजपा नेता कुंदन भारती, मृत्युंजय कुमार, सुमित सन्नी, जदयू नेता अरुण महतो, ब्रज किशोर मेहता, लूलू अंसारी, कुंदन कु पिंटू, गंगा यादव, विवेक कुमार, भवानी कुमार सहित सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं मंडल के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।