बेगूसराय, 28 मार्च 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
सिंघौल थाना क्षेत्र के रचियाही गांव में हुए हत्या कांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल और दो गोली भी बरामद की गई है।
क्या था पूरा मामला: दिनांक 26 मार्च 2026 को सिंघौल थाना क्षेत्र के रचियाही गांव के पास मिंटू कुमार (पुत्र- गणेश महतो) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया था।
पुलिस ने ऐसे किया खुलासा: मामले में मृतक के भाई के बयान पर सिंघौल थाना कांड संख्या 90/26 दर्ज किया गया। इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में STF, DIU एवं स्थानीय पुलिस की टीम गठित की गई। तकनीकी इनपुट और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कटिहार में छापेमारी कर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी मनीष कुमार की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
एक आरोपी ने किया आत्मसमर्पण: पुलिस ने बताया की लगातार दबाव और छापेमारी के कारण एक अन्य आरोपी छोटू कुमार ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। इस तरह कुल पांचों अभियुक्त अब पुलिस की गिरफ्त में हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम मनीष कुमार, प्रमोद राय, कंचन देवी, गुड़िया कुमारी, मुन्ना पासवान उर्फ राकेश कुमार है। वही इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आंनद कुमार पांडेय, पुलिस अवर निरीक्षक सत्यव्रत सिंह, सअनि अमित तिवारी, अभिषेक कुमार सिंघौल थाना व पुलिस, STF, DIU एवं सशस्त्र बल की अहम भूमिका रही। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, इस कांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।
k






Total views : 76818