बेगूसराय |10 अप्रैल 2026 नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
एसबीएसएस कॉलेज बेगूसराय के कर्मचारी संघ ने ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। यह निर्णय 04 अप्रैल 2026 को दरभंगा में आयोजित प्रक्षेत्रीय संघ की कार्यकारिणी बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।
संघ के अनुसार, विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा पूर्व में मानी गई लंबित मांगों को अब तक लागू नहीं किया गया है। इसी के विरोध में 10 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन अपराह्न 1:30 से 2:00 बजे तक प्रधानाचार्य कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षकेत्तर कर्मियों धीरज कुमार, राजीव कुमार, कुमार गौरव, स्वाती कुमारी, अरुण मालाकार, रामसेवक कुमार, कुंदन कुमार, अनिल पोद्दार, सलित कुमार झा, कारी सिंह, भानू चौधरी, समीर कुमार, मो. अजमल और अमित कुमार की भागीदारी रही। यह जानकारी महाविद्यालय इकाई संघ सचिव डॉ मुकेश कुमार ने दी।







Total views : 79409