बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित होने वाले श्यामल सिंह अंडर- 16 क्रिकेट टूर्नामेंट में बेगूसराय टीम होगी शामिल।
बेगूसराय। 2 मई 2025
बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा 10 मई से खगड़िया में आयोजित होने वाले श्यामल सिन्हा अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर बेगूसराय जिला अंडर-16 क्रिकेट टीम के चयन की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। अशोका क्रिकेट एकेडमी में यह चयन प्रक्रिया तीन सदस्यीय चयन समिति के द्वारा कि जा रही है। चयन समिति में बेगूसराय के पूर्व क्रिकेटर राम विनीत शरण, मुरारी कुमार और दानिश आलम शामिल है। इस सलेक्शन ट्रायल के संयोजक प्रतीक भानु है। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि इस चयन प्रक्रिया में 200 से अधिक खिलाड़ी शामिल हुए। जिसमें कई खिलाड़ियों का सलेक्शन ट्रायल दूसरे दिन भी लिया जाएगा। यह सलेक्शन ट्रायल दो दिन तक चलेगा। सलेक्शन ट्रायल के बाद कुल 25 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। जिनका रजिस्ट्रेशन बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा होगा। चयनित 25 खिलाड़ियों का सलेक्शन ट्रायल मैच बरौनी फर्टिलाइजर के मैदान पर आयोजित की जाएगी। इस सलेक्शन ट्रायल के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम 16 सदस्य टीम की घोषणा की जाएगी। जो टीम खगड़िया में आयोजित होने वाला अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेगी।